फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Account of women's commission chairperson Shobha Ojha hacked, hacker demanded money

इंदौर: महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने की पैसों की मांग

Fri, 28 Jan 2022 11:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 11:07 AM IST
सार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा का वेरिफाइड ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने अकाउंट वापस लौटाने के लिए 300 डॉलर की मांग की है।

विज्ञापन
Indore: Account of women's commission chairperson Shobha Ojha hacked, hacker demanded money
शोभा ओझा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा का वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने ट्विटर अकाउंट वापस देने के लिए उनसे पैसों की मांग की है। वहीं पैसे न मिलने पर हैकर ने अकाउंट को सेल करने की बात कही है। शोभा ओझा ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने डिप्टी कमिश्नर हेड क्वार्टर साइबर सेल इंदौर को शिकायत का आवेदन दिया है। आवेदन में शोभा ओझा ने लिखा है कि मैं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हूं और मेरा ट्विटर अकाउंट का यूजर नेम @shobha_oza है। शोभा ने लिखा है कि यह ट्विटर द्वारा ब्लूटिक प्रदत्त एक वेरीफाइड अकाउंट है, जिसके लगभग 60000 फॉलोअर हैं। यह अकाउंट हैक हो गया है। अकाउंट द्वारा किए गए किसी भी ट्वीट के लिए मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगी। हैकर द्वारा ट्विटर अकाउंट वापस लौटाने के लिए 300 डॉलर की मांग भी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन


शोभा ओझा ने हैकर द्वारा किए गए व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीन शॉट भी शिकायत के साथ संलग्न किए हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ने पुलिस से मामले पर शीघ्र कार्रवाई कर ट्वीटर अकाउंट वापस दिलाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed