{"_id":"65193cdeee7b7c2cd7057483","slug":"indore-accident-truck-car-bypass-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore news: इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, छात्र और छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore news: इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, छात्र और छात्रा की मौत
Sun, 01 Oct 2023 03:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:06 PM IST
विज्ञापन
इंदौर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई जिसमें एक छात्र और छात्रा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब ढाई बजे बिचौली मर्दाना के पास की है। हादसे में 19 वर्षीय समृद्धि यश भंडारी निवासी झालरा पाटन (राजस्थान) और उत्सव पुत्र कृष्णकुमार सोनी निवासी झालावाड़ (राजस्थान) की मौत हुई है। जबकि जयंत, रुचि और कुश सोनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस को छात्रों ने बताया कि सभी रात को बायपास स्थित जसपाल ढाबा पर खाना खाने गए थे!
विज्ञापन
विज्ञापन
लौटते वक्त एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार ट्रक में घुस गई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। हादसा देख कर राहगिर रुके और पुलिस को खबर की। रात्री गश्त करने वाले पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों और घायलों को निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिसवालों ने छात्र-छात्रा से मिलें फोन से परिवार को काल लगाए और पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
बतातें है समृद्धि अहमदाबाद के बीआरडीएस कालेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। उसने पिता से कालेज ट्रिप जाने का बोला और वह एक होटल में रुकी। वह दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी। उसके पिता का कपड़ों का कारोबार है। उत्सव महालक्ष्मीनगर में रह कर पढ़ाई कर रहा था।
