फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Accident: Bike caught fire due to collision with pickup on Choral Road, youth burnt alive, sister and nephew-niece also died

Indore Accident: चोरल रोड पर पिकअप की टक्कर से बाइक में लगी आग, जिंदा जला युवक, बहन और भांजे-भांजी की भी मौत

Mon, 06 Jun 2022 12:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 12:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेस के इंदौर के पास चोरल रोड पर रविवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। चार लोगों की मौत हो गई। पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिसमें बाइक में आग लग गई और युवक जिंदा जल गया। युवक की बहन और भांजे-भांजी की भी मौत हुई। 

विज्ञापन
Indore Accident: Bike caught fire due to collision with pickup on Choral Road, youth burnt alive, sister and nephew-niece also died
घटना में इस तरह जल गई पूरी बाइक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र में रविवार रात को भीषण हादसा हुआ। तेज गति से जा रहे पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक जिंदा जल गया जबकि बाइक के पीछे युवक की बहन और भांजे-भांजी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना भेरूघाट की है। लोकेश मकवाना (22) निवासी ग्राम मेंडल अपनी बहन पूजा पति सालगराम (30), भांजी कुमकुम (8) और आठ माह के भांजे दीपक के साथ बाइक से जा रहा था। चोरल रोड पर पिकअप वाहन ओवरटेक करते हुए तेजी से आया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई और बाइक चला रहा लोकेश जिंदा जल गया। बहन और भांजे-भांजी बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए। कुछ देर में बहन की मौत हो गई जबकि भांजे-भांजी को एमवाय अस्पताल इंदौर ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि लोकेश की बहन सिमरोल में रहती थी। रविवार को लोकेश बहन और भांजे-भांजी को लेकर सिमरोल गया था। दोपहर में खाना खाने के बाद निकले थे। कुछ दूर जाने के बाद ही यह हादसा हो गया।  लोकेश के परिवार में उसका भाई राहुल और माता-पिता है। वह पिता के साथ खेती करता था। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed