फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ndore MP (Madhya Pradesh) News: indore 75 year old grand mother meera drunken acid and committed suicide after five year old grand daughter said you ate all guava

इंदौर: पांच साल की बच्ची बोली- आपने सारे अमरूद खा लिए, गुस्से में दादी ने पी लिया एसिड

Tue, 05 Jan 2021 05:14 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Tue, 05 Jan 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
ndore MP (Madhya Pradesh) News: indore 75 year old grand mother meera drunken acid and committed suicide after five year old grand daughter said you ate all guava
इंदौर: बुजुर्ग दादी मीरा बाई - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, यहां 75 साल की एक बुजुर्ग महिला ने एसिड पीकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अपनी पांच साल की पोती की बात सुनकर नाराज हो गई और गुस्से में यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, शुरुआती जांच में बुजुर्ग महिला के बार-बार झगड़ा करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम इंदौर के पास बेटमा के मंत्री नगर इलाके का है। यहां 75 वर्षीय मीरा बाई अपने बेटे कैलाश कुशवाहा, बहू और पांच साल की पोती के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला ने गुस्से में आकर एसिड पी लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोती की बात से हुईं नाराज

परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग महिला अपनी पांच साल की पोती की बात से नाराज हो गई थीं। दरअसल, बच्ची ने अपनी दादी से कह दिया था कि आप तो पेड़ पर लगे सभी अमरूद खा गईं। पोती की यह बात महिला को बहुत बुरी लगी। वह बोलीं कि सारे अमरूद मैंने अकेले नहीं खाए हैं। छोटी सी बच्ची भी अब मुझे ताना मार रही है। इसके बाद उन्होंने खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेटमा के चौकी इंचार्ज मनोहर बघेल ने बताया कि पूछताछ में महिला के बार-बार नाराज होने की बात सामने आई है। वह बात-बात पर रूठ जाती थीं और गुस्से में उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed