{"_id":"61c812458c7fa515467f78be","slug":"indore-19-corona-positives-found-in-24-hours-120-active-patients-omicron-variant-found-in-8-people-who-returned-from-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Corona Update: 24 घंटों में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 120, विदेश से लौटे 8 लोगों में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Corona Update: 24 घंटों में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 120, विदेश से लौटे 8 लोगों में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट
Sun, 26 Dec 2021 01:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:03 PM IST
सार
कोरोना के चलते इंदौर में चिंता बढ़ी हुई है। पिछले दिनों 22 मरीज मिले थे और इसके बाद बीते 24 घंटे में अब 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 120 तक पहुंच चुकी है। ओमिक्रॉन वैरिएंट भी इंदौर में दस्तक दे चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना के चलते इंदौर में चिंता बढ़ी हुई है। पिछले दिनों 22 मरीज मिले थे और इसके बाद बीते 24 घंटे में अब 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 120 तक पहुंच चुकी है। ओमिक्रॉन वैरिएंट भी इंदौर में दस्तक दे चुका है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को इंदौर में कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले हैं। इन मरीजों में कई गंभीर लक्षण नहीं है और इन्हें एसिंप्टोमेटिक माना जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन मरीजों के घर पहुंचकर उनका कांटैक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री देखी। मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन लोगों के संपर्क में ये मरीज आए हैं उनके सैंपल लिए जाएंगे। नए मरीजों को एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। निजी अस्पताल में भी भर्ती कर रहे हैं। प्रशासन ने राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर भी तैयार कर लिया है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर यहां भर्ती करवाया जाएगा। कोरोना केस की बात करें तो दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में तो संख्या कम रही लेकिन 15 दिसंबर के बाद से संख्या लगातार बढ़ रही है। 23 दिसंबर तक तो 7 से 13 मरीज तक मिल रहे थे लेकिन 24 दिसंबर को 22 और 25 दिसंबर को 19 मरीज मिले हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जो नए मरीज मिले हैं उनमें से अधिकांश को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।
इंदौर के 8 लोगों में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट
शहर में लगातार बढ़ रही पॉजिटिव मरीजों की संख्या चिंता बढ़ा रही है लेकिन रविवार को आठ मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि के बाद स्थिति और चिंताजनक हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिन 8 मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है उनमें से छह की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है और दो का उपचार चल रहा है। इन मरीजों में भी गंभीर लक्षण नहीं है। बावजूद इसके अब चिंता के बादल मंडराने लगे हैं क्योंकि नंवबर से अब तक इंदौर में करीब तीन हजार लोग विदेश से लौटे हैं।