फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: 14 positive patients found again, 125 active patients... Omicron variant found in nine patients

Indore News: फिर मिले 14 पॉजिटिव मरीज, एक्टिव मरीज हुए 125;

Mon, 27 Dec 2021 01:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 01:15 PM IST
सार

कोरोना को लेकर इंदौर में चिंता कम नहीं हो रही है। रविवार को आठ लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद सोमवार को ओमिक्रॉन का नौवां मरीज भी मिला है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। एक्टिव मरीज 125 हो गए हैं।

विज्ञापन
Indore: 14 positive patients found again, 125 active patients... Omicron variant found in nine patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना को लेकर इंदौर में चिंता कम नहीं हो रही है। रविवार को आठ लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद सोमवार को ओमिक्रॉन का नौवां मरीज भी मिला है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। एक्टिव मरीज 125 हो गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर में कोरोना को लेकर हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। लगातार पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इस हफ्ते की शुरुआत भी चिंताजनक ही रही है और पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 नए मरीज सामने आए हैं। लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंता में है। जो मरीज मिल रहे हैं उनमें गंभीर लक्षण नहीं है और उपचार को बाद करीब नौ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई है। एसिम्टोमेटिक मरीज ही ज्यादा मिल रहे हैं। लगातार मिल रहे मरीजों के बाद इंदौर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 125 हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एमटीआरबी अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर को फिर शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यहां बेड की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


नौ लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट, गंभीर कोई नहीं
कोरोना पॉजिटिव केस के साथ ही इंदौर में ओमिक्रॉन भी दस्तक दे चुका है। विदेश से आए जिन नागरिकों को लेकर चिंता थी उनमें से नौ में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। रविवार तक आठ ही लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई थी लेकिन देर रात नौवें व्यक्ति की ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि रिपोर्ट आ गई। जिन मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है उनमें तीन लोग दुबई से इंदौर लौटे हैं। दो अमेरिका से, दो तंजानिया से, एक यूके व एक घाना से इंदौर लौटा है। इसी माह ये लोग विदेश से इंदौर लौटे हैं। हालांकि, इनमें से किसी की हालत भी गंभीर नहीं है। कुछ को उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई है। कुछ क्वारंटीन है। इन सबके बावजूद चिंता यह भी है कि विदेश से करीब तीन हजार लोग आए थे। इनमें से दो हजार लोगों का पता नहीं चल पाया है। वे लोग कहां से आए हैं और कहां गए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। जिन नौ लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है, उनके यहां रविवार को ही मेडिकल टीम पहुंची। कांटेक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली। करीब 150 लोगों कै सैंपल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed