फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: 101 people of Sindhi society who came from Pakistan got citizenship of India

इंदौर: पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के 101 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, सांसद बोले-पाकिस्तान की प्रताड़ना से मुक्ति मिली

Thu, 11 Nov 2021 10:58 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 10:58 AM IST
सार

इंदौर में सिंधी समाज के 101 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। समारोह में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Indore: 101 people of Sindhi society who came from Pakistan got citizenship of India
इंदौर में सिंधी समाज के 101 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर जिले में पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के 101 लोगों को भारत की नागरिकता मिल गई है। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की उपस्थिति में इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित समारोह में इन लोगों को भारत की नागरिकता संबंधी प्रमाण-पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि व समाजजन मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सिंधी समाज में एकता का बेहतर उदाहरण देखने को मिलता है। उनकी अपनी विशेष संस्कृति एवं सभ्यता है। देश में इनकी विशेष पहचान है। व्यापार को तरक्की देने में सिंधी समाज मील का पत्थर है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि उनका सिंधी समाज से गहरा नाता और जुड़ाव है। मुझे सिंधी भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना बहुत अच्छी तरीके से आती है। आज भी मुझे सिंधी भाषा की पूरी बारह खडी (वर्णमाला) याद है। सिंधी समाज की समस्याओं को मैं गहराई से समझता हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सिंधी समाज की पीड़ा कम हुई है। उन्होंने इस समाज की पीड़ा को समझा है और नागरिकता देने के कानून को सरल बनाया है। आज यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि एक साथ सिंधी समाज के 101 लोगों को भारत की नागरिकता मिली है, यह हमारे लिए गौरव और हर्ष का विषय है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की प्रताड़ना से मिली मुक्ति
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि वर्तमान केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा असंभव कार्यों को भी संभव किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से नागरिकता के कानून को सरल बनाया गया है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि नागरिकता दिए जाने के कानून को सरल बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। नागरिकता के कानून को सरल बनाये जाने से भारत आए सिंधी समाज के लोगों को पाकिस्तान की प्रताड़ना से मुक्ति मिल रही है। कलेक्टर कार्यालय में नागरिकता संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। पूज्य जेकब आबाद सिंधी पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा मांदवानी ने कहा कि नागरिकता संबंधी कानून के सरलीकरण से हमें लाभ मिल रहा है। इस कानून के सरलीकरण से हमें सहजता के साथ नागरिकता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed