{"_id":"31917cde782c8c1b4ef6e2cfb13c32b6","slug":"indian-media-hyping-rape-says-venezuelan-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रेप की खबरें बढ़ा चढ़ा कर दिखाई जाती हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रेप की खबरें बढ़ा चढ़ा कर दिखाई जाती हैं'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Jun 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर यूएन भारत में बढ़ रहे रेप के मामलों पर चिंता जता रहा है वहीं ऐसे में वेनेजुएला की राजदूत ने कहा है कि भारतीय मीडिया रेप की खबरों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करता है।
विज्ञापन
वेनेजुएला की राजदूत मिलेना सांताना रामीरेज ने कहा कि,"भारतीय मीडिया बलात्कार की घटनाओं को इतना बढ़ा चढा़ कर दिखाता है जैसे देश में इसके अलावा कुछ और हो ही ना रहा हो।"
विज्ञापन
मिलेना, इंदौर स्थित एनजीओ संबंध केंद्र के वार्षिक महोत्सव में बतौर गेस्ट स्पीकर बोल रही थीं। शनिवार को मंगल सिटी होटल में उन्होंने संवाददाताओं के साथ भी मुलाकात की।
विज्ञापन
16 दिसंबर 2012 में दिल्ली में घटित हुई बलात्कार की घटना को उन्होंने दपर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि,"लेकिन मैं भारत में असुरक्षित महसूस नहीं करती। वेनेजुएला अपने लोगों को भारत आने से कभी मना नहीं करता।"
