{"_id":"63b028e643b5cd010029d40e","slug":"indefinite-strike-of-vegetable-vendors-in-rajgarh-expressed-displeasure-over-change-of-location","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में सब्जी विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्थान परिवर्तित करने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में सब्जी विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्थान परिवर्तित करने पर जताई नाराजगी
Sat, 31 Dec 2022 05:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:55 PM IST
सार
राजगढ़ हाट बाजार का स्थान परिवर्तित करने से जिले के सब्जी विक्रेताओं ने नाराजगी जताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे सब्जी विक्रेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजगढ़ हाट बाजार के स्थान परिवर्तन करने के बाद सब्जी विक्रेताओं ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक हम राजगढ़ में सब्जी की दुकान नहीं लगाएंगे और ना ही किसी और को लगाने देंगे।
दरअसल जिला मुख्यालय पर सप्ताहिक हाट लगाने को लेकर स्थान का परिवर्तन किया गया है, जिसमें मुख्य बाजार में लगने वाली सब्जी की दुकान को परेड ग्राउंड के समीप बनी नई सब्जी मंडी परिषद में लगाने के आदेश नगर पालिका ने दिए थे, जिसके बाद सब्जी विक्रेताओं ने नई जगह पर दुकानें लगाई गई थी, लेकिन वहां उनका व्यापार सही नहीं चला और अव्यवस्थाओं के बीच दुकानें लगने के चलते दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसे लेकर सब्जी विक्रेताओं ने एसडीएम एवं राजगढ़ कोतवाली थाने में ज्ञापन देकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। और नगर के पारण चौक के पास सभी सब्जी विक्रेता धरने पर बैठे हैं। वहीं, सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो राजगढ़ में ना तो हम सब्जी की दुकानें लगाएंगे और ना ही किसी को लगाने देंगे।