{"_id":"5dc926388ebc3e5afa2fc222","slug":"ind-vs-ban-cricket-match-india-and-bangladesh-teams-reach-indore-for-first-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND Vs BAN: पहले टेस्ट के लिये इंदौर पहुंची भारत और बांग्लादेश की टीमें, प्रसंशकों का लगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND Vs BAN: पहले टेस्ट के लिये इंदौर पहुंची भारत और बांग्लादेश की टीमें, प्रसंशकों का लगा जमावड़ा
Mon, 11 Nov 2019 02:43 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
इंदौर पहुंची क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और बांग्लादेश की टीमें पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर पहुंच चुकी हैं। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 14 नवंबर से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम क्रिकेट के किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में यहां होल्कर स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमें नागपुर से विशेष विमान के जरिये देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पहुंचीं। फिर इन्हें शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया गया।
विज्ञापन
चश्मदीदों के मुताबिक दोनों टीमों के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिये हवाई अड्डे पर क्रिकेट प्रेमी भी जमा थे। पुलिस ने वहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये थे।
विज्ञापन
एमपीसीए अधिकारी ने बताया कि भारत और बांग्लादेश की टीमें मंगलवार को अलग-अलग सत्रों में अभ्यास के लिये होलकर स्टेडियम पहुंच सकती हैं। हालांकि, फिलहाल इनके अभ्यास का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला होलकर स्टेडियम में 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाना है।
