फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Ujjain the body of missing woman found in well on farm

MP News: लापता महिला का शव खेत पर बने कुएं में मिला, पुलिस का मानना हादसे में गई जान

Thu, 21 Mar 2024 08:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Mar 2024 08:56 AM IST
सार

भैरवगढ़ थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। सिर्फ इतना सामने आया कि वह खेत जाने के लिए निकली थी। संभवत: बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से उसकी मौत हुई। 

विज्ञापन
In Ujjain the body of missing woman found in well on farm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में सुबह घर से निकली महिला जब खेत पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ घंटे की तलाश के बाद दोपहर में महिला का शव कुएं में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छितरखेड़ी में रहने वाली ममता पति केसरसिंह (27) खेत पर जाने के लिए निकली थी। परिजन जब खेत पर पहुंचे तो ममता दिखाई नहीं दी। आसपास तलाश करने पर वह नहीं मिली तो  परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान खेत के दूसरे छोर पर कुएं के समीप उसकी चप्पल पड़ी दिखाई दी। शंका होने पर कुएं में तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद उसका शव बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। भैरवगढ़ थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। सिर्फ इतना सामने आया कि वह खेत जाने के लिए निकली थी। संभवत: बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से उसकी मौत हुई। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान दर्ज होने पर ही हो पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फांसी लगाकर जान दी 
इंदौर रोड ग्राम गोठड़ा मे बुधवार दोपहर को राजेन्द्र पिता अशोक जाटवा (24) ने घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय परिजन खेत पर गए हुए थे। आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला और राजेन्द्र का लटका देख परिजनों का सूचना दी। सूचना मिलने पर नानाखेड़ा थाना पुलिस ग्राम गोठड़ा पहुंच गई थी। शव को फंदे से उतार गया और जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना था कि राजेन्द्र अविवाहित था और आटो चलाने का काम करता था।


नाबालिग ने जहर खाकर दी जान
निजी अस्पताल में भर्ती गोविंद पिता गबसिंह (17) निवासी आगर बडौद की बुधवार को मौत हो गई। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि मामले में जीरो पर मर्ग कायम किया है। परिजनों का कहना था कि खेत पर उसने कीटनाशक दवा पी ली थी, हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उज्जैन लेकर आये थे। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया पता नहीं है? नीलगंगा पुलिस के अनुसा मामले की जांच बडौद पुलिस को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed