फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Rampur Baghelan, Kailash Vijayvargiya was weighed with Vindhya's special Khurchan sweet,

MP News: एक पलड़े में कैलाश विजयवर्गीय तो दूसरे में रखी विंध्य की खास दूध से बनी 72 किलो 500 ग्राम खुरचन

Wed, 12 Apr 2023 08:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 08:32 PM IST
सार

सतना से रीवा जाते समय कैलाश विजयवर्गीय का अनोखा स्वागत किया गया। उन्हें विंध्य की खास मिठाई खुरचन से तौला गया। 72 किलो पांच सौ ग्राम खास मिठाई से तौले जाने से विजयवर्गीय भी अभिभूत नजर आए।

विज्ञापन
In Rampur Baghelan, Kailash Vijayvargiya was weighed with Vindhya's special Khurchan sweet,
कैलाश विजयवर्गीय को समर्थकों ने मिठाई से तौल दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही राजनेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। बड़े नेता प्रदेश में घूमकर राजनीतिक बिसात बिछाने लगे है। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवग्रीय इन दिनों सतना-रीवा के दौरे पर हैं। बुधवार को सतना से रीवा जाते समय कैलाश विजयवर्गीय का काफिला रामपुर विधायक विक्रम सिंह विक्की के घर पर ठहरा। यहां उन्होंने विधायक विक्रम सिंह के अलावा उनके पिता पूर्व मंत्री हर्ष नारायण सिंह से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना। रामपुर पहुंचने पर विजयवर्गीय का कार्यकर्ताओ ने शानदार स्वागत किया। उन्हें तराजू पर बैठाया गया और फिर उन्हें विंध्य क्षेत्र में प्रसिद्ध रामपुर की खुरचन से तौला गया। विजयवर्गीय के बाजू के पलड़े में खालिस दूध से बनी 72 किलो 500 ग्राम खुरचन चढ़ाई गई।
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने रीवा रवाना होने से पहले सतना सर्किट हाउस में भाजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी लेकर चुनावी लिहाज से सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मसलों के बारे में भी बात की और पार्टी के पुराने नेताओ के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


सतना के भाजपा कार्यालय में मंगलवार को हुई पार्टी के चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में विजयवर्गीय का मजाकिया अंदाज भी सामने आया। उन्होंने भाजपा के संगठन प्रभारी अभय सिंह यादव को धोती कुर्ता पहने देख कहा, राजनीति में आजकल लोग धोती नहीं पहनते, क्योंकि ये जल्दी खिंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतना प्रवास के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कई नेताओं से उनके घर पहुंच कर भी मुलाकात की। बुधवार की सुबह वे पूर्व सांसद स्व. दादा सुखेन्द्र सिंह के घर गए। यहां उन्होंने महिला वित्त विकास निगम एवं महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह से मुलाकात की। उन्होंने संघ के क्षेत्र संघ चालक रहे श्रीकृष्ण माहेश्वरी से भी उनके निवास रामना टोला पहुंच कर मुलाकात की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed