{"_id":"5fbf775d53901044a70fd01e","slug":"in-property-dispute-brother-burns-half-brother-alive-with-family-later-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायदाद विवाद में भाई ने सौतेले भाई को परिवार सहित जिंदा जलाया, बाद में की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायदाद विवाद में भाई ने सौतेले भाई को परिवार सहित जिंदा जलाया, बाद में की खुदकुशी
Thu, 26 Nov 2020 03:07 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 26 Nov 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
जायदाद विवाद को लेकर सौतेले बड़े भाई समेत परिवार को जिंदा जलाया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में जायदाद विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने सौतेले बड़े भाई और उसके परिवार को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। यह घटना मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इसके बाद आरोपी ने स्वयं भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
जैतहारी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक के के त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर धनगवां गांव में 35 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा का अपने सौतेले बड़े भाई ओमकार विश्वकर्मा (42) के साथ जमीन जायदाद को लेकर अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस रंजीश के चलते दीपक ने बीती रात ओमकार के परिवार पर सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी और उसके बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना में ओमकार विश्वकर्मा (42), उसकी पत्नी कस्तूरिया विश्वकर्मा (46) और ओमकार की पुत्री निधि (17) की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि ओमकार का 18 वर्षीय पुत्र आशीष गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहडोल भेजा गया है। त्रिपाठी ने बताया कि भाई के परिवार को आग के हवाले करने के बाद दीपक ने स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। उन्होंने बताया कि एसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। शवों का पंचनामा कर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।
