फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Madhya Pradesh, CM Shivraj distributed relief amount of Rs 202.90 crore to 1 lakh 46 thousand farmers suffering from hailstorm.

किसानों को राहत: सीएम ने प्रदेश के 1 लाख 46 हजार ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को दी 202.90 करोड़ रुपये की राहत राशि

Fri, 18 Feb 2022 11:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 11:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के 26 जिलों के प्रभावित 1 लाख 46 हजार से अधिक किसानों के खातों में 202 करोड़ 90 लाख रुपये की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली। 

विज्ञापन
In Madhya Pradesh, CM Shivraj distributed relief amount of Rs 202.90 crore to 1 lakh 46 thousand farmers suffering from hailstorm.
भोपाल: सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि वितरित करते सीएम चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करने हेतु राहत राशि का वितरण किया। सीएम ने 26 जिलों के प्रभावित 1 लाख 46 हजार से अधिक किसानों के खातों में 202 करोड़ 90 लाख रुपये की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली। कोविड पॉजिटिव होने के चलते मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअली उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम ने कार्यक्रम से जुड़े प्रभावित किसान भाई-बहनों से संवाद कर फसल नुकसान, फसल का सर्वे और दी गई राहत राशि के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने किसानों से कृषि कल्याण और अन्य योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अन्नदाता को प्रणाम करता हूं। अन्न सभी को मिले उसके लिए यदि किसी को धन्यवाद देना चाहिए तो वह हमारे किसान हैं। किसान दिन-रात मेहनत, खून-पसीना एक करता है। सीएम चौहान ने कहा, “मेरे किसान भाइयों हर संकट के समय सरकार आपके साथ खड़ी है। फसल बीमा योजना की राशि और मिलेगी, इसके लिए भी हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं आपके परिवार का सदस्य ही हूं।” उन्होंने आगे कहा कि दो साल में जीरो परसेंट ब्याज पर 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक किसानों को दिलवाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने ईमानदारी से सर्वे के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों को बधाई दी।  
विज्ञापन




26 जिलों की फसलों को हुआ था नुकसान  
बता दें प्रदेश में बीते दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 26 जिलों के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। प्रदेश में एक लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थी। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति की राशि का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने लिया था नुकसानी का जायजा
प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और असामयिक वर्षा से प्रभावित जिलों में मुख्यमंत्री चौहान ने क्षतिग्रस्त सरसों, गेहूं,चना और मसूर की फसलों का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के विदिशा, राजगढ़, निवाड़ी और अशोकनगर जिले के प्रभावित गांवों में फसलों का अवलोकन कर किसानों को राहत राशि देने का आश्वासन दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed