{"_id":"5d308fea8ebc3e6d1c214f10","slug":"in-laws-of-a-woman-burn-her-alive-in-madhya-pradesh-over-a-dispute-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : पानी के विवाद पर ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : पानी के विवाद पर ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
Thu, 18 Jul 2019 09:09 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या (प्रतीकात्मक)
मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर बडोरा में पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक महिला को गुरुवार सुबह कथित रूप से उसी के ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। महिला 80 से 85 फीसदी जल गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बैतूल बाजार थाना प्रभारी भैयालाल उइके ने बताया कि बडोरा स्थित कृष्णा नगर निवासी द्वारका बाई (40) को आज सुबह केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया।
विज्ञापन
उइके ने बताया कि पीड़ित महिला ने अपने ससुर भादिया साहू, सास रामरति बाई, देवरानी लल्ली बाई साहू, देवर राजेंद्र साहू और भोला साहू पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उसकी शिकायत पर इन सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बैतूल जिला अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वह करीब 80 से 85 फीसदी तक जल गई है। उइके ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला और आरोपी पक्ष के लोग एक साथ रहते थे। कुछ महीने पहले वे अलग हो गए थे। पीड़ित के हिस्से में सेप्टिक टैंक आया और आरोपी पक्ष के हिस्से में पानी का नल आया।
