{"_id":"64de19bb031f6370f006cfe3","slug":"in-khandwa-the-father-killed-the-ax-on-the-neck-of-the-sleeping-young-son-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ने कराया अपनों का खून: पिता ने ही सोते हुए जवान बेटे की गर्दन पर मारी कुल्हाड़ी, रात में हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ने कराया अपनों का खून: पिता ने ही सोते हुए जवान बेटे की गर्दन पर मारी कुल्हाड़ी, रात में हुई थी कहासुनी
Thu, 17 Aug 2023 06:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 06:29 PM IST
सार
खंडवा में पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। बेटा रोहित शराब का आदी था और घर का राशन बेचकर उन पैसों से भी शराब पी जाया करता था। इसको लेकर कई बार उसके पिता ने उसे समझाया भी था। विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे की गर्दन पर तीन-चार वार कर दिए, जिससे मौके पर बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक पिता ने अपने ही जवान बेटे को मौत के घाट उतार दिया। रात में पिता पुत्र के बीच हुई कहासुनी के बाद पिता ने सोते हुए बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से तीन-चार बार वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक रोहित शराब का आदी था और घर का राशन बेचकर उन पैसों से भी शराब पी जाया करता था। इसको लेकर कई बार उसके पिता ने उसे समझाया भी था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी पिता को हिरासत में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। आरोपी घनशु ने भी अपने बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करना स्वीकार कर लिया ।
खंडवा के पिपलोद थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खिड़ गांव में बुधवार को पुलिस को एक लाश के मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में मालूम चला कि लाश गांव के ही 30 वर्षीय युवक रोहित की है। मृतक युवक की गर्दन पर गहरे घाव साफ नजर आ रहे थे। पुलिस टीम की जांच और परिवार वालों सहित आसपास रहने वाले लोगों से बात करने पर मालूम चला कि युवक की हत्या उसके अपने पिता ने ही कर दी है। युवक शराब का आदी था और इसको लेकर पिता-पुत्र में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी के चलते देर रात भी पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार सुबह युवक के पिता घनशु ने कुल्हाड़ी से अपने सोते हुए बेटे की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस टीम के सामने आरोपी घनशु ने बेटे रोहित की हत्या करना कबुल भी कर लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम ने शव पीएम के लिए रवाना किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लग गई।
खंडवा डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल चौहान ने बताया कि थाना पिपलोद अंतर्गत ग्राम खिड़गांव में घनशु ने अपने पुत्र रोहित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि घनशु और रोहित में कल रात कहासुनी हुई है। उसी के चलते सुबह उसने सोते हुए अपने पुत्र रोहित पर कुल्हाड़ी से तीन चार वार किए हैं। उससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई । डीएसपी चौहान ने बताया कि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन रात को जो कहासुनी हुई थी उसके अनुसार उसका लड़का रोहित शराब पीता था और घर से अनाज ले जाकर उसे बेचकर भी शराब पी जाया करता था। इस पर से उसके पिता ने उसको पहले भी कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं मान रहा था। जिस पर से आज पिता ने ही उसकी हत्या कर दी । सुबह जब पास में रहने वाले लड़के ने देखा कि उसके पिता कुछ मिट्टी डाल रहे हैं, तब वह पास में आया और उसे खून दिखा। उसने अंदर जाकर देखा तो लड़के का मृत शरीर पड़ा हुआ था। फिर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। तब उसी लड़के ने आरोपी को बिठा लिया और पुलिस को सूचना कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।