{"_id":"63f758c3b2704b221a0aed13","slug":"in-khandwa-grandmother-was-killed-by-throwing-a-stone-on-her-head-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मां-बेटे का झगड़ा सुलझाने पहुंची दादी की हत्या, काम पर जाने की बात से खफा पोते ने सिर पर पटका पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मां-बेटे का झगड़ा सुलझाने पहुंची दादी की हत्या, काम पर जाने की बात से खफा पोते ने सिर पर पटका पत्थर
Thu, 23 Feb 2023 05:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 05:45 PM IST
सार
खंडवा में एक पोते ने अपनी दादी की हत्या कर दी। उसने दादी के सिर पर बड़ा पत्थर पटक दिया। वह दादी की समझाइश ने नाराज था।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पोते ने दादी को सिर पर बड़ा पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया। पोता बेरोजगार है और काम पर जाने कहने से वह विवाद करता था। मां से इसी बात पर उसका झगड़ा हो रहा था, दादी समझाने पहुंची थीं। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला खंडवा जिले की पंधाना तहसील के बोरगांव बुजुर्ग के पास लिंगी फाटा है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले 19 वर्षीय बेरोजगार युवक कालू पिता गोविंद बाबरिया मेघवाल ने अपनी ही बूढ़ी दादी की सिर पर पत्थर मार कर उनकी हत्या कर दी। जांच में पता चला है कि आरोपी कालू के पास कोई काम काज नहीं था, और वह बेरोजगार होने के साथ साथ घर के काम में हाथ भी नहीं बंटाता था। जिसके चलते उसका अपने घर पर आए दिन झगड़ा होते रहता था। बुधवार दोपहर भी इसी बात पर आरोपी कालू और उसकी मां का विवाद हो रहा था। कालू को पहले तो उसकी एक रिश्तेदार मालू ने समझाने की कोशिश की। तब हत्यारोपी कालू ने लकड़ी से उसके साथ मारपीट कर दी।
प्यार से समझा रही थी दादी
कालू और उसकी मां का विवाद बढ़ने लगा तो 70 वर्षीय वृद्ध दादी देवीबाई ने आरोपी को प्यार से समझाने की कोशिश की। जिस पर गुस्सा होकर आरोपी ने एक बड़ा पत्थर उठाकर अपनी दादी के सर पर ही दे मारा। पत्थर लगने से देवीबाई अचेत होकर गिर गईं। पत्थर से देवीबाई को गंभीर चोट आई और अधिक खून बहने से वहीं उनकी म्रत्यु हो गई। घटना से घबराकर आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
एक दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पंधाना थाना प्रभारी रामप्रसाद यादव, बोरगांव चौकी प्रभारी रमेश गवले, एफएसएल अधिकारी मकवाना, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट गणेश पाटीदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वृद्धा के शव को पीएम के लिए भेजा। बोरगांव चौकी प्रभारी रमेश गवले ने बताया कि कालू के खिलाफ मारपीट और हत्या की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। गुरुवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।