{"_id":"65ed51992e459b6e7709702d","slug":"in-damoh-when-brothers-did-not-give-way-they-vandalized-bus-and-beat-up-driver-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: साइड नहीं देने पर बाइक सवार भाइयों ने बस में तोड़फोड़ कर चालक को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: साइड नहीं देने पर बाइक सवार भाइयों ने बस में तोड़फोड़ कर चालक को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस
Sun, 10 Mar 2024 03:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:36 PM IST
सार
बस चालक ने बाइक सवार युवक को साइड नहीं दी तो उसने यात्री बस को रोककर अपने भाइयों को बुलाया। इसमें बाद सभी ने मिलकर बस चालक के साथ मारपीट की और बस में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
बस में की गई तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के शास्त्री वार्ड में विश्राम गृह के पास हटा से पन्ना जा रही यात्री बस में बाइक सवार युवक ने भाइयों के साथ मिलकर तोड़फोड़ कर दी। आरोपी भाइयों ने बस चालक के साथ भी मारपीट की। घटना से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और वह खिड़की से कूदकर भागे। बस चालक की गलती बस इतनी थी कि उसने बाइक सवार को साइड नहीं दी थी, जिससे गुस्साए भाइयों ने बस को रोका और पत्थर मारकर शीशे फोड़ दिए। घटना के बद चालक ने बस को हटा पुलिस थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हजारी बस क्रमांक एमपी 34पी 0254 तय समय अनुसार शनिवार दोपहर हटा बस स्टैंड से पन्ना जाने के लिए रवाना हुई थी। तभी शास्त्री वार्ड स्थित विश्राम गृह के पास यात्री बस चालक भूपेंद्र विश्वकर्मा का बाइक सवार कलु चौहान से विवाद हो गया। यह विवाद बाइक सवार को साइड नहीं देने की बात पर हुआ था। बाइक सवार युवक कलु चौहान ने यात्री बस को रोककर अपने भाई संजय चौहान, राजेंद्र चौहान को फोन कर बुला लिया और फिर चालक भूपेंद्र विश्वकर्मा से मारपीट की और पत्थर मारकर यात्री बस का कांच फोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर हटा पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तीनों युवक मौके से भाग गए। हटा थाना पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर कलु चौहान, संजय, राजेंद्र चौहान के विरुद्ध धारा 341, 427, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालक का प्राथमिक उपचार कराया गया है वहीं यात्री बस को हटा थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
