फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Anuppur, the husband asked the wife to get the son's DNA test done, then the mother killed one and a half year old son

अनूपपुर: पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, DNA टेस्ट की मांग उठी तो मां ने डेढ़ साल के बेटे का कर दिया कत्ल

Wed, 06 Apr 2022 11:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 11:47 AM IST
सार

अनूपपुर जिले में पति-पत्नी के विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने उससे डेढ़ साल के बेटे के डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी। इस पर मां ने बेटे का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
In Anuppur, the husband asked the wife to get the son's DNA test done, then the mother killed one and a half year old son
मां ने डेढ़ साल के बेटे का गला घोंटा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मां ने अपने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर दी। घटना जिले के कोतमा तहसील के बिजुरी थाना क्षेत्र स्थित माइंस कॉलोनी की है। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था लिहाजा उसने अपनी पत्नी से डेढ़ साल के बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग रखी थी। बेटे को लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था, जिससे तंग आकर महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे का गला घोंटकर उसकी जान ले ली। पुलिस पूछताछ में महिला ने बेटे की हत्या करना स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने बताया कि संजीत पंडित बिजुरी और छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का काम करता है। उसकी पत्नी पुष्पा और 2 बेटे अनुपपूर में रहते हैं। दोनों के बीच छोटे बेटे अविनाश को लेकर अक्सर विवाद होता था। पति संजीत अविनाश को अपना बच्चा नहीं मानता था। बीते कुछ दिनों से दोनों में अविनाश को लेकर हर दिन कलह हो रही थी। संजीत ने पत्नी पुष्पा को मायके छोड़ दिया था। छोटे बेटे के डीएनए टेस्ट कराने की मांग रखी। पुष्पा पति की इसी बात से नाराज थी। उसने गुस्से में रात करीब 11 बजे अपने डेढ़ वर्षीय बेटे अविनाश का गला दबाकर उसकी जान ले ली। 
विज्ञापन


रात में बेटे को बेहोश देखकर संजीत उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से जानकारी मिलने पर पुलिस ने बच्चे का पीएम कराया तो रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण दम घुटना बताया गया। पुलिस ने माता-पिता पर शक कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मां ने मासूम बेटे की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed