फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Anuppur, a three-month-old girl was stabbed 51 times with hot rods

MP News: शहडोल में तीन माह की बच्ची को 51 बार गर्म सलाखों से दागा, इलाज के दौरान मौत

Sun, 31 Dec 2023 11:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 31 Dec 2023 11:04 AM IST
सार

राजेन्द्रग्राम के ताराडाड़ गांव में तीन माह की बालिका को निमोनिया के चलते परिजनों ने अंधविश्वास के फेर में बालिका को गर्म सलाखों से दगवा दिया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन
In Anuppur, a three-month-old girl was stabbed 51 times with hot rods
अस्पताल में भर्ती मासूम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शहडोल, उमरिया के बाद अब अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम के ताराडाड़ गांव में तीन माह की बालिका को 51 बार गर्म सलाखों से देखने का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत इस कदर बिगड़ी की उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन



आदिवासी बाहुल्य जिलों में मासूम बच्चों को गर्म सलाखो से दागने का मामला थमने का नाम नही थम रहा है। राजेन्द्रग्राम के ताराडाड़ गांव में रहने वाली उषा पति मोहन सिंह की तीन माह की बालिका को निमोनिया था। बालिका की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद परिजनों ने अंधविश्वास के फेर में बालिका को गर्म सलाखों से दगवा दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने बालिका की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर दिया। जहां बच्ची जिंदगी की जंग हार गई। बच्ची के शरीर में गर्म सलाखों से दागने के इतने निशान हैं कि उसे गिन पाना भी मुश्किल था।
विज्ञापन


बच्चों को गर्म सलाखों से दागने की कुप्रथा पर कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और कैबनेट मंत्री राम लाल रौतेल ने कहा कि यह चिंतनीय विषय है। आदिवासी जनजातियों में यह परंपरा है जो वर्षों से चली आ रही है। मगर वर्तमान स्थिति में परिवर्तन आवश्यक है। शासन, प्रशासन और आम जनों की सहभागिता इसमें बहुत आवश्यक है। शिक्षा का स्तर जैसे बढ़ेगा इस पर लगाम लगेगी वरना ज्ञान के बिना इस पर लगाम लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहडोल में हुई थी मौत
बता दें बीते दिनों शहडोल के ग्राम पटासी में भी तीन माह की बालिका को अनगिनत बार गर्म सलाखों से दागने के बाद हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई थी। बालिका की मौत में सोहागपुर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए बालिका की मां व दागने वाली दाई के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed