{"_id":"61e3eabc162c8c4ed351991c","slug":"in-action-mode-in-ujjain-administration-the-house-of-a-kite-seller-selling-chinese-manjha-was-demolished-a-day-before-the-girl-died-due-to-throat-slit","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन प्रशासन एक्शन मोड में: चाइनीज मांझा बेचने वाले पतंग विक्रेता का मकान गिराया, एक दिन पहले हुई थी गला कटने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन प्रशासन एक्शन मोड में: चाइनीज मांझा बेचने वाले पतंग विक्रेता का मकान गिराया, एक दिन पहले हुई थी गला कटने से युवती की मौत
Sun, 16 Jan 2022 03:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 03:21 PM IST
सार
चाइनीज मांझे से युवती की मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसका असर दिखने लगा है। रविवार को प्रशासन ने चाइना डोर बेचने वाले लोगों की सूची बनाकर कार्रवाई शुरू की है और एक मकान गिरा दिया है।
विज्ञापन
Ujjain: पतंग विक्रेता की दुकान खाली कराती प्रशासन की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चाइनीज मांझे से युवती की मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसका असर दिखने लगा है। रविवार को प्रशासन ने चाइना डोर बेचने वाले लोगों की सूची बनाकर कार्रवाई शुरू की है और एक मकान गिरा दिया है। नेहा अंजना की मौत के मामले में कौन चाइनीज डोर से उड़ा रहा था, कहां से खरीदी गई थी, पुलिस उनका पता लगा रही है। इसके बाद संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन को सूचना मिली थी कि प्रतिबंध के बावजूद शहर के छह पतंग विक्रेता चाइना डोर बेच रहे थे। सख्ती करते हुए अब उनके मकान तोड़ने की योजना बनाई गई है। रविवार को तोपखाना क्षेत्र स्थित चुलबुल पतंग सेंटर पर कार्रवाई करने सुबह ही यहां प्रशासनिक अमला तीन थानों का बल लेकर पहुंच गया। दुकान खाली कराने को लेकर विवाद भी हुआ। परिजनों का कहना था कि पूरे शहर में चाइना डोर बिकी तो मकान सिर्फ उनका ही क्यों तोड़ा जा रहा है। जेसीबी के बजाय निगमकर्मियों ने बड़े हथौड़े से मकान तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि चायना डोर में उलझकर नेहा आंजना नामक युवती की शनिवार को मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट नाराजगी जताई थी और जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि अब्दुल वहाब के मकान के अवैध हिस्से को तोड़ा जा रहा है। यह कार्रवाई नगर निगम के माध्यम से की जा रही है। शुक्ला के मुताबिक अब तक जहां-जहां चायना डोर पकड़ाई, वहां-वहां कार्रवाई की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि वहां अवैध निर्माण है या नहीं। इसके बाद जयसिंहपुरा क्षेत्र के एक और पतंग विक्रेता का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई हो सकती है।
