इमरती देवी फिर कांग्रेस पर बरसीं, बोलीं- मध्यप्रदेश में हमेशा रहेगी भाजपा की सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता इमरती देवी ने शुक्रवार को कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस कभी सत्ता में नहीं आएगी। दरअसल, एक सभा को संबोधित करते हुए इमरती देवी ने कहा, नवरात्रि चल रही है, भगवती के सामने कमलनाथ ने मुझे कैसी भाषा बोली है। आप देखेंगे कांग्रेस मध्यप्रदेश में कभी सत्ता में नहीं आएगी। भाजपा सभी 28 सीटों पर उपचुनाव जीतेगी और यहां हमेशा भाजपा की सरकार रहेगी।
#WATCH Madhya Pradesh: BJP leader Imarti Devi says, "Navratri is going on and he (Kamal Nath) used such language "item" remark) before Bhagwati. So you'll see that Congress party will never come to power in MP. BJP will win all 28 seats & there will always be a BJP govt here." pic.twitter.com/zSf2mbTpYO
— ANI (@ANI) October 23, 2020विज्ञापन
गुरुवार को कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कमलनाथ की मां और बहन को 'आइटम' कहा था। उन्होंने कहा था कि कमलनाथ की मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है। दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान इमरती देवी ने कहा, ‘वो बंगाल का आदमी है, वो मध्यप्रदेश में आया सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए।'
इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा, 'उसे बोलने की सभ्यता नहीं है तो उस व्यक्ति को क्या कहा जाए? वो मुख्यमंत्री पद से हट गया तो पागल हो गया। अब पागल बनकर पूरे प्रदेश में घूम रहा है तो उसका हम क्या कर सकते हैं। वह कुछ भी कह सकता है। मेरे प्रदेश का आदमी नहीं है, उसकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, तो हमें ये पता थोड़ी है।’
