फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Imarti Devi in headlines: Imarti Devi does not like the mask of another party

सुर्खियों में इमरती देवी: इमरती देवी को पसंद नहीं दूसरी पार्टी का मास्क 

Sat, 22 Jan 2022 05:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 05:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त इमरती देवी का एक वाीडियो सोशल माीडिया में वायरल हो रहा है। दतिया दौरे के दौरान जब आप के कार्यकर्ताओं ने इमरती देवी को मास्क दिया तो उन्होंने उसे लगाने की जगह फेंक दिया।

विज्ञापन
Imarti Devi in headlines: Imarti Devi does not like the mask of another party
इमरती देवी ( फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त इमरती देवी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनका कोई डांस या बयान नहीं बल्कि उनका मास्क फेंकने का एक वीडियो वायरल हो रहा। दरअसल इमरती देवी दतिया के भांडेर से डबरा की ओर जा रही थी। महादेव चौराहे के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिना मास्क लगाने वालों को नि:शुल्क मास्क वितरित कर रहे थे, जब आप कार्यकर्ताओं ने इमरती देवी को बिना मास्क के देखा तो उन्होंने कार रोककर एक मास्क उनकी ओर बढ़ाया। कार्यकर्ताओं से मास्क लेकर जैसे ही इमरती देवी की कार आगे बढ़ी उन्होंने खिड़की से मास्क सड़क में फेंक दिया। वहीं उनके मास्क नीचे फेंकते ही आप कार्यकर्ता उनके पीछे दौड़े। आप कार्यकर्ताओं ने इमरती देवी के मास्क फेंकने की निंदा की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  इस घटना को लेकर कुछ लोगों को कहना है कि मास्क दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया था इसलिए इमरती देवी ने नहीं लगाया। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहद खराब है लेकिन उसके बावजूद प्रदेश सरकार के मंत्री बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे हैं। मंत्रियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मास्क लगाना चाहिए और आम जन को प्रेरित करना चाहिए। लेकिन सरकार के मंत्री ही मास्क फेंकते नजर आ रहे हैं। एक तरफ सरकार मास्क ही है जिंदगी अभियान के तहत लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकारी मंत्री मास्क फेंककर जनता को गलत संदेश दे रहे हैं। प्रदेशभर में 61 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं लेकिन मास्क के प्रति जिम्मेदारों का रवैया निराशाजनक है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed