{"_id":"63e1e28eb60bb9655629262d","slug":"imam-and-namazi-were-attacked-in-the-desire-to-become-famous-like-rare-kashyap-three-minor-accused-arrested-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दुर्लभ कश्यप की तरह मशहूर होने की चाह में इमाम और नमाजी पर किया था हमला, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दुर्लभ कश्यप की तरह मशहूर होने की चाह में इमाम और नमाजी पर किया था हमला, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 Feb 2023 11:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:24 AM IST
सार
बाल अपचारियों ने पूछताछ में बताया कि वे उज्जैन के मशहूर गुंडे दुर्लभ कश्यप की तरह बनना चाहत थे। जिससे की उनका भी बड़ा नाम हो। इसके लिए उन्हें कुछ अन्य लोगों ने इस प्रकार की घटना करने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
इमाम पर चाकू से हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खंडवा में मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम और नमाजी युवक पर आंख में मिर्ची डालकर चाकू मारने के मामले में खंडवा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें से चार नाबालिग और एक बालिग आरोपी है। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि शहर में अशांति का माहौल बनाने के लिए इन आरोपियों का उपयोग किया गया था। इन सभी आरोपियों ने उज्जैन के कुख्यात गुंडे दुर्लभ कश्यप की तरह अपना नाम मशहूर करने के लिए चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार 16 से 17 वर्ष के तीन बाल अपचारी बालको को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने एक अन्य 16 वर्षीय किशोर और आरोपी राजा राठौर के साथ मिलकर इमाम और नमाजी युवक को चाकू मारना कबूल किया है। पूछताछ के बाद फिलहाल इन तीनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है वहीं, राजा और उसके साथी किशोर की तलाश की जा रही है।
साजिश के तहत किया था हमला
पांच मुख्य आरोपियों के अलावा इस मामले में पुलिस को साजिश रचने वालों की भी तलाश है। बताया जा रहा है कि इन्होंने पर्दे के पीछे रहकर पांचों आरोपियों से यह हमला करवाया। पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इन से पूछताछ में यह बात निकलकर सामने आई है। वहीं, अब पुलिस उन्हें उकसाने वाले लोगों तक पहुँचने में लग गई है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने इन नाबालिगों को उकसा कर इस घटना को अंजाम दिया है।
यह था मामला
खंडवा के अंजनी टॉकीज तिराहे से कुछ दूर गली में मोहम्मदी मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम शेख हुजैफा पुत्र शेख फाजील निवासी हरिगंज और एक नमाजी युवक मोहम्मद तलहा के सीने पर चाकू मारकर दोनों की हत्या का प्रयास किया गया था। रविवार को रात में करीब आठ बजे हुई इस घटना के बाद से ही मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश देखा गया है। मुस्लिम नेताओं ने पुलिस को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया है। पुलिस ने पदमनगर थाने में इमाम शेख हुजैफा और मोहम्मद तलहा की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों पर धारा 307 सहित अन्य गंभीर धाराएं लगाई थीं। हालांकि पुलिस ने इस चुनौती पूर्ण मामले को 24 घंटे में ही सुलझा लिया।
विज्ञापन
दुर्लभ कश्यप की तरह मशहूर गुंडा बनना चाहते थे
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि बाल अपचारियों ने पूछताछ में बताया कि वे उज्जैन के मशहूर गुंडे दुर्लभ कश्यप की तरह बनना चाहत थे। जिससे की उनका भी बड़ा नाम हो। इसके लिए उन्हें कुछ अन्य लोगों ने इस प्रकार की घटना करने के लिए उकसाया था कि इस तरह की घटना करने से उनका नाम भी शहर में मशहूर हो जाएगा। पुलिस अब उन्हें उकसाने वाले लोगाें के बारे में पता लगा रही है।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
मस्जिद पहुंच मार्ग की गली में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। इसमें मोहम्मद तलहा के साथ हुई घटना का वीडियो कैद हो गया था। पुलिस ने वीडियो और डीवीआर जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। तीनों ही 16 से 17 वर्ष के किशोर हैं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पुलिस को इन तीनों आरोपियों के अलावा कुछ और भी संदिग्ध नजर आए हैं। इनकी संख्या करीब चार है। इन्होंने ही इन नाबालिग आरोपितों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए भेजा था।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इमाम और नमाजी के साथ चाकूबाजी करने वाले मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मुख्य आरोपी राजा राठौर और एक अन्य की तलाश की जा रही है। वे अभी फरार हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें भी गिरफ्त में ले लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। इनकी भी तलाश की जा रही है।