{"_id":"6404a575cdbb2a5b7407f7e9","slug":"illegal-mining-of-coal-is-not-stopping-in-umaria-police-caught-a-tractor-carrying-two-tonnes-of-coal-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: नहीं थम रहा कोयले का अवैध खनन, पुलिस ने दो टन कोयला ले जाते ट्रैक्टर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: नहीं थम रहा कोयले का अवैध खनन, पुलिस ने दो टन कोयला ले जाते ट्रैक्टर को पकड़ा
Sun, 05 Mar 2023 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:51 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक उमरिया ने उमरिया जिले में हो रहे अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी सिलसिले में नौरोजाबाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध कोयला ले जाते ट्रैक्टर को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया में नौरोजाबाद थाना पुलिस ने चार मार्च को मुखबिर की सूचना के आधार पर नईका दफाई ईदराह के पीछे तालाब के किनारे छापा मारा। यहां पुलिस ने ईंट भट्टे के पास आरोपी बिंद्रा चौधरी और गैवी प्रजापति के पास से दो टन अवैध कोयला जब्त कर लिया। दोनों आरोपी नईका दफाई नौरोजाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
दरअसल, उमरिया के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने जिले में हो रहे अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसी सिलसिले में थाना चंदिया पुलिस ने चार मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ग्राम सलैया तिराहे के पास छापामारी कर एक ट्राली अवैध रेत समेत ट्रैक्टर जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
