{"_id":"59dbf6174f1c1b79548b687f","slug":"if-authorities-do-not-show-laziness-then-roads-will-be-built-in-double-speed-says-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर सुस्ती नहीं दिखाते तो दोगुनी रफ्तार से बनती सड़कें: गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर सुस्ती नहीं दिखाते तो दोगुनी रफ्तार से बनती सड़कें: गडकरी
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 10 Oct 2017 03:50 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यदि अफसर सुस्ती नहीं दिखाते तो उनका मंत्रालय दोगुनी रफ्तार से काम कर सकता था। इंदौर में सोमवार को सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए गडकरी ने कहा कि जब वह मंत्री बने थे तब देश में 96 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे और अब 1 लाख 78 हजार किमी.। अफसरों की कार्यशैली की चर्चा करते हुए गडकरी ने कहा कि अधिकारी अपने पुराने अंदाज में काम करते हैं।
विज्ञापन
किसी भी काम को जल्दी करने की मानसिकता नहीं होती। काम में देरी की जाती है। साथ ही गडकरी ने कहा कि वह अफसरों को दोष नहीं देते, क्योंकि उनको सुधारना उनका काम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ढांचागत विकास पर जोर दे रही है। गडकरी ने कहा कि देश की तरक्की करने के लिए सबको रोजगार देना जरूरी है। लिहाजा सरकार गरीबों और मजदूरों पर फोकस कर रही है।
विज्ञापन
