नौकरी छोड़ 24 साल के इस IAS ने उठाया बड़ा कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह चाहते तो एक डॉक्टर के रूप में लाखों रुपये कमा सकते थे और सिविल सर्वेंट होने के नाते सरकारी पावर का भी इस्तेमाल कर सकते थे। लेकिन 24 वर्षीय आईएएस अधिकारी रोमन सैनी ने दूसरों को शिक्षा देने के अपने जुनून के लिए शाही नौकरी छोड़ दी।
सोलह साल की उम्र में मेडिकल (एम्स दिल्ली) की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले और 22 साल की उम्र में सिविल सर्विसेज की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले इस आईएएस ने सितंबर महीने में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को अपना इस्तीफा भेज दिया था।
जबलपुर के कलेक्टर एसएन रुपाला ने इसकी पुष्टि की और कहा कि विभाग द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाना अभी बाकी है। सैनी ने अपने दोस्त गौरव के साथ मिलकर एक ऑनलाइन पहल अनएकेडमी शुरू की है
दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया ऑनलाइन यूट्यूब चैनल
अनएकेडमी के जरिये सैनी देश भर के यूपीएससी की तैयारी करने वालों के साथ संवाद करते हैं। उनके दोस्त गौरव ने बताया, ‘वह मुफ्त शिक्षा के बारे में सोचा करता था और उसने मुझसे अपने साथ आने को कहा।
2011 में यूट्यूब पर अनअकेडमी पर कुछ वीडियो पोस्ट किए थे। चार साल बाद अब अनएकेडमी यूट्यूब के सबसे बड़े चैनलों में शुमार है। 1.1 करोड़ पाठ वीडियो के जरिये पोस्ट किए गए हैं जिससे पांच लाख विद्यार्थियों को लाभ हुआ है।’ अनअकेडमी के डेढ़ लाख सब्सक्राइबर हैं।
हालांकि एक जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग ने नौकरी से इस्तीफा देने की एवज में उनके प्रशिक्षण पर किए गए खर्च के रूप में दस लाख रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
