फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband stitched wife private part with needle and thread on suspicion of illicit relationship

हैवानियत: पति ने सुई-धागे से सिला पत्नी का प्राइवेट पार्ट, अवैध संबंध का था शक

Sat, 28 Aug 2021 07:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 07:16 AM IST
सार

  • आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं
  • पति पेशे से नीम-हकीम है, आए दिन करता था मारपीट

विज्ञापन
Husband stitched wife private part with needle and thread on suspicion of illicit relationship
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक पति की हैवान करने वाली करतूत सामने आई है। पुलिस के मुताबिक 57 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई-धागे से सिल दिया। पति पेशे से नीम-हकीम है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी और उसकी पत्नी के साथ बहस होती थी क्योंकि उसे शक था कि उसके उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसके साथ मारपीट भी करता था। हाल ही में इसी मुद्दे पर उसका अपनी पत्नी के साथ फिर से विवाद हुआ था। उसने पहले उसके साथ मारपीट की, बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को सिल दिया।
विज्ञापन


इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनिल सोनकर ने कहा कि महिला की उम्र 45 साल है, उन्होंने हिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। चिकित्सीय जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि इससे पहले उनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनके टांकों को काटा गया। । महिला के जख्म भी हुआ है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला किसी तरह घर से भागने में सफल रही और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (घरेलू हिंसा), धारा 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक षड़यंत्र) के तहत केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed