फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband killed his wife with an axe in Katni Hindi News

MP Crime: पति ने कुल्हाड़ी से वारकर की पत्नी की हत्या, चरित्र पर करता था शक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 12:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 Feb 2024 12:01 PM IST
सार

बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया की महिला के हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उनके आए दिन झगड़े होते थे। बीती रात हुए झगड़े के बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Husband killed his wife with an axe in Katni Hindi News
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कटनी जिले में एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी  पत्नी के चरित्र पर शक करता था, इसी के चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं की है। यहां रहने वाले सरमन भूमिया ने अपनी पत्नी उर्मिला भूमिया की हत्या कर दी। चरित्र संदेह को लेकर दोनों में आए का विवाद होता रहता था। गुरुवार रात को भी दोनों में विवाद हुआ जो ज्यादा बढ़ गया। इस दौरान आरोपी पति सरमन ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।  
विज्ञापन


घटना की सूचना पर खितौली चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि महिला के हत्या के प्रकरण पर धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज करते जांच शुरू की गई थी। आरोपी सरमन भूमिया को भी चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed