{"_id":"5c49b34cbdec2273767272f8","slug":"husband-harass-with-her-selfie-queen-wife-ple-for-divorce-in-family-court-in-bhopal-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी के चक्कर में खाना नहीं देती पत्नी, पति ने मांगा तलाक तो कोर्ट ने दिया यह आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी के चक्कर में खाना नहीं देती पत्नी, पति ने मांगा तलाक तो कोर्ट ने दिया यह आदेश
Thu, 24 Jan 2019 06:15 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 24 Jan 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
wife and husband
पत्नी के स्मार्टफोन में लगे रहने की आदत से आजीज आकर पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी। फैमिली कोर्ट ने काउंसिलिंग के लिए पति-पत्नी को बुलाया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पति का कहना था कि पत्नी समय से खाना नहीं देती, दिनभर सेल्फी लेती रहती है।
मामला मध्य प्रदेश के भोपाल का है। काउंसर संगीता राजानी के अनुसार, पति के पास स्मार्टफोन और पत्नी के पास साधारण फोन होने के कारण झगड़ा शुरू हुआ। पत्नी का कहना था कि उसका पति खुद स्मार्ट फोन रखता है और उसे फीचर फोन दे रखा है। घर वालों से बात भी नहीं करने देता है।
वहीं, पति ने सफाई दी कि जब पत्नी मायके से स्मार्टफोन लेकर आई थी, तो हर वक्त सेल्फी, वॉट्सअप और फेसबुक पर लगी रहती थी। समय पर खाना भी नहीं देती थी।इसी कारण उसने पत्नी से स्मार्टफोन छीन लिया था।
विज्ञापन
दोनों की बात सुनने के बाद जब कोर्ट में दोनों के बीच समझौता कराया गया और एक घर टूटने से बच गया। कोर्ट ने पति-पत्नी की बात सुनने के बाद आदेश दिया कि महिला घर का सारा काम खत्म करने के बाद ही मोबाइल हाथ लगाएगी। वहीं, पति ने कोर्ट में पत्नी की कई शर्तें मानी।
कोर्ट ने पति को आदेश दिया कि वह मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी को स्मार्टफोन खरीदकर देना होगा। 11 जनवरी को एनिवर्सरी पर पति ने पत्नी को स्मार्टफोन खरीद कर दे दिया है और उसकी रसीद कोर्ट में जमा करा दी है।