{"_id":"635ff33796bad36ad61d3c26","slug":"horse-did-not-like-speed-of-the-bike-jumped-and-kicked-two-injured-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: घोड़े को पसंद नहीं आई बाइक की रफ्तार, उछलकर मारी लात, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: घोड़े को पसंद नहीं आई बाइक की रफ्तार, उछलकर मारी लात, दो घायल
Mon, 31 Oct 2022 09:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 31 Oct 2022 09:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में दमोह जिले से एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां पर एक घोड़े को बाइक सवार व्यक्ति की रफ्तार पसंद नहीं आई। झल्लाए घोड़े ने बाइक सवार दो व्यक्ति को लात मार दी और दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक से आ रहे दो युवकों को सड़क पर खड़े एक घोड़े को बाइक की तेज रफ्तार पसंद नही आई। बाइक सवारों के नजदीक पहुंचते ही घोड़े ने लात मार दी, जिससे दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनके मुंह में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि सागर जिले में सानौधा थाना के शाहपुर निवासी गुड्डू (26) पिता हरीराम पटेल और कल्याण (30) पिता सेवाराम पटेल अपनी रिश्तेदारी में बाइक से पटेरा के कुंडलपुर आए थे। यहां से वापस जाते समय पटेरा के बिजली कंपनी कार्यालय के समीप सड़क पर खड़े एक पालतू घोड़े को हटाने के लिए बाइक चालक ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी, तभी घोड़े ने युवकों को जोर से लात मार दी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद घोड़ा भाग गया और दोनों घायल सड़क पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। लोग गोवंश के साथ ही अपने पालतू अन्य जानवरों को भी इसी तरह आवारा छोड़ देते हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं।
विज्ञापन
