फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrific road accident in MP Truck collided with loading vehicle in Barwani many people died in accident

एमपी में भीषण सड़क हादसा: बड़वानी में लोडिंग वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत, चार गंभीर

Fri, 27 Jan 2023 12:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 12:46 PM IST
सार

बड़वानी जिले के ठीकरी में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर है। सभी मृतक पातालपानी के मेले में दुकान लगाने का काम करते थे और मेले से लौट रहे थे। लौटते समय लोडिंग को वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Horrific road accident in MP Truck collided with loading vehicle in Barwani many people died in accident
हादसे में घायल लोग अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़वानी जिले के ठीकरी के समीप मुंबई आगरा नेशनल हाईवे तीन पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में लोडिंग वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हैं। बताया जा रहा है कि करीब नौ लोग इंदौर के पास पातलपानी से मेले में दुकान लगाकर वापस लौट रहे थे।  इसी दौरान लोडिंग वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग वाहन में सवार सभी लोग नीचे जा गिरे और कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। फिलहाल घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन का हाईवे पर डीजल खत्म हो गया था, जिसके चलते धक्का लगा कर उसे साइड खड़ा किया गया था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने लोडिंग ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। वाहन में सवार नौ लोगों में से तीन की मौत हो गई, चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में बचे सुरेश ने बताया कि पातलपानी से लौटते समय उनके वाहन का डीजल खत्म हो जाने से वह सड़क के साइड में खड़े थे और एक तेज गति से आ रहे वाहन ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सभी उछलकर नीचे गिरे और बेहोश हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर उन्होंने अपने साथियों को उठाया। हाईवे पर गुजर रहे कुछ लोगों ने उनकी मदद की तो वहीं, एक एम्बुलेंस और वहां से गुजर रही एक बस के स्टाफ ने भी सभी घायलों को उठाकर सड़क किनारे करने में उनकी मदद की। इन्ही लोगों की मदद से पलटे हुए लोडिंग वाहन को सीधा किया गया, जिसके नीचे दबने से सुनील की मौत हो गयी थी। घायलों को अस्पताल लाते समय विजय और चीमा ने भी दम तोड़ दिया था। सभी घायल और मृतक पानसेमल और राजपुर तहसीलों के रहने वाले हैं। सभी मेले में दुकानें लगाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed