फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Home Minister Bhupendra Singh said Congress planned to kill the CM shivraj singh chouhan

गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, कांग्रेस ने रची मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश

Tue, 04 Sep 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 04 Sep 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Bhupendra Singh said Congress planned to kill the CM shivraj singh chouhan
शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर चुरहट में हुए पथराव को भाजपा ने कांग्रेस की साजिश बताया है। गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश करार दिया है। भाजपा ने सीधे-सीधे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्हीं के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि अजय सिंह ने इस घटना की निंदा की है और इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैं पीठ पर नहीं, सामने वार करता हूं। भाजपा ने इस घटना के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन करने का एलान किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को चुरहट में जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान पर पथराव हुआ था। पुलिस ने इस घटना के संबंध में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस घटना की निंदा की और कहा है घटना पर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चुरहट में जनआशीर्वाद यात्रा के पहले ही सुरक्षा एजेंसियों से खबर मिली थी कि हमला हो सकता है। भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री पर हुए हमले की पहले बकायदा रिहर्सल की गई, जिसके बाद इसे अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं पीठ पर नहीं, सामने वार करता हूं : अजय सिंह 

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा के आरोपों पर कहा, "मैं पीठ पीछे नहीं सामने वार करता हूं। दो बार शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, तब मुख्यमंत्री पीठ दिखाकर क्यों भाग गए। कांग्रेस ने कभी खून और मारपीट की राजनीति नहीं की, वह भाजपा का चरित्र है। झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा है।" 

डेढ़ साल से चल रहा है आंदोलन 

नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि उनके परिवार के संस्कार नहीं हैं किसी पर पत्थर फेंकना। चुरहट में प्रशासन और मुख्यमंत्री की चिढ़ की वजह यह है कि वहां एनएच 49 की हालत खराब है। इस सड़क के निर्माण को लेकर पिछले डेढ़ साल से आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटना निंदनीय है और इसमें कोई भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए। 

कांग्रेस ने हमले के लिए पैसै दिए: भाजपा

गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम यह नहीं कहते कि अजय सिंह दोषी हैं। अभी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चुरहट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास पटेल, आईटी सेल अध्यक्ष पंकज सिंह, शिवेंद्र सिंह और 6 अन्य के शामिल होने की बात सामने आई है। इससे जुड़ी घटनाओं में दो महिलाएं रंजना मिश्रा और बसंती कौल के नाम भी सामने आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह का आरोप है कि मुख्यमंत्री पर हमले के लिए कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को पैसे दिए। 


गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग 

कांग्रेस ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। अजय सिंह ने इस घटना को इंटेलिजेंस का फेल्योर बताया। उन्होंने कहा कि अगर साजिश की जानकारी थी और फिर भी इसे रोका नहीं जा सका तो गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed