फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hijab controversy: Culture rescue forum warns in Bhopal - if we wear hijab in schools, we will go wearing saffron dupatta

हिजाब विवाद: भोपाल में संस्कृति बचाव मंच की चेतावनी- स्कूलों में हिजाब पहनेंगे तो हम भगवा दुपट्टा पहनकर जाएंगे 

Sun, 13 Feb 2022 11:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 11:41 AM IST
सार

भोपाल में संस्कृति बचाव मंच ने हिजाब को लेकर चेतावनी दी। संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यदि स्कूल-कालेज में हिजाब पहनाया जाएगा, तो हमारे कार्यकर्ता भगवा दुपट्टा और धोती-कुर्ता पहन कर जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Hijab controversy: Culture rescue forum warns in Bhopal - if we wear hijab in schools, we will go wearing saffron dupatta
भोपाल: संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिजाब को लेकर संस्कृति बचाव मंच ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल-कालेज में हिजाब पहनाया जाएगा, तो हमारे कार्यकर्ता भगवा दुपट्टा और धोती-कुर्ता पहन कर जाएंगे। 
विज्ञापन


संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूल-कॉलेज में ड्रेस कोड ही चलेगा। यदि हिजाब को अनुमति दी तो भगवा भी चलेगा। यदि ड्रेस कोड सभी के लिए है, तो उसका पालन भी सभी करेंगे। यदि स्कूलों में हिजाब पहन कर आएंगे तो हमारे कार्यकर्ता भी भगवा दुपट्टा और धोती-कुर्ता पहन कर जाएंगे। 
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि देश में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान ही चलेगा। ना कि कोई शरियत का कानून। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही चला तो फिर हिंदुस्तान में संविधान की आवश्यकता क्या है। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि संस्कृति बचाव मंच स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान का भी समर्थन करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर राजनीति गरमा गई थी। कांग्रेस ने उनके बयान का विरोध कर भाजपा को गोड़से की विचारधारा नहीं चलने देने की चेतावनी दी थी। हालांकि बाद में सरकार के हिजाब पर प्रतिबंध का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं होने और स्कूल शिक्षा मंत्री ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश करने की बात कह कर मामले को शांत करने का प्रयास किया था। वहीं, इस मामले में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी सामने आ कर हिजाब के समर्थन में बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed