{"_id":"6864e8577abd10753209c38f","slug":"high-speed-wreaks-havoc-in-bhopal-uncontrolled-car-overturns-tyres-fly-off-after-hitting-divider-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार पलटी, डिवाइडर से टकराकर उड़े टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार पलटी, डिवाइडर से टकराकर उड़े टायर
Wed, 02 Jul 2025 01:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:35 PM IST
सार
भोपाल के सुभाष नगर ओवरब्रिज पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार के सामने के दोनों टायर अलग हो गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने मचाया कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के सुभाष नगर ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने के दोनों टायर अलग हो गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार तेज गति से ओवरब्रिज पर दौड़ती नजर आ रही है और कुछ ही दूरी पर जाकर डिवाइडर से टकराकर पलट जाती है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया और नजदीकी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव: नामांकन को छोड़ सबकुछ पहले से तय था, औपचारिक घोषणा आज
विज्ञापन
चश्मदीदों के अनुसार, कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिसके चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार के कलपुर्जे सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ड्राइवर का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस अब कार चालक की स्थिति और घटना के अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे ने एक बार फिर ओवरब्रिज की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के मुद्दे को उजागर कर दिया है।