फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   High School Result: Katni's Rekha got second position in the state

10th Result: घरों में खाना बनाने वाली मां और ड्राइवर पिता की बेटी का कमाल, दसवीं में प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Wed, 24 Apr 2024 08:43 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 08:43 PM IST
सार

रेखा रेबारी बताती हैं वो राजस्थान की रहने वाली थीं जो अपने परिवार के साथ कटनी के माधवनगर में रहकर उत्कृष्ट स्कूल में पढ़ाई करती हैं, वहीं पढ़ाई के बारे में बताया कि प्रतिदिन पांच घंटे स्कूल से आने के बाद पढ़ाई करती थीं।

विज्ञापन
High School Result: Katni's Rekha got second position in the state
कटनी की रेखा 10वीं में प्रदेश में दूसरे स्थान पर आईं हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी की रेखा रेबारी ने कक्षा 10वी में 493 लाकर प्रदेश में दूसरा हासिल किया है। रेखा की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। वे मूलत: राजस्थान की रहने वाली हैं। वे रोज पांच घंटे पढ़ती थीं। बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन


रेखा रेबारी बताती हैं वो राजस्थान की रहने वाली थीं जो अपने परिवार के साथ कटनी के माधवनगर में रहकर उत्कृष्ट स्कूल में पढ़ाई करती हैं, वहीं पढ़ाई के बारे में बताया कि प्रतिदिन पांच घंटे स्कूल से आने के बाद पढ़ाई करती थीं। उन्हें उम्मीद तो नहीं थी लेकिन कड़ी मेहनत पर इतना भरोसा था कि अच्छे अंक से पास होंगी। 
विज्ञापन


रेखा की मां भूली रेबारी ने बताया कि वे मध्यम वर्ग से हैं। दो बेटी और एक बेटा है। वो घरों में खाना बनाने और झाड़ू लगाने का काम करती हैं वो पति गाड़ी ड्राइवर है। जिनका घर बड़े मुश्किल से चलता है, लेकिन वो उनकी बड़ी बेटी रेखा पढ़ाई में बहुत तेज होने के कारण उसे हमेशा सहयोग करते हैं। जानकारी के मुताबिक कटनी जिले का रिजल्ट में दुगुने से ज्यादा का सुधार हुआ है। बात अगर 2023 की करें तो उस वक्त 35 प्रतिशत के साथ 50वें स्थान पर था वहीं अभी 2024 के रिजल्ट में 71 प्रतिशत से साथ 39वें स्थान पर पहुंचा है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हमने 10वीं और 12वीं की कक्षाओं में सुधार किया है, इसी का नतीजा है कि प्रदेश के टॉप 10 में शामिल हुए हैं। यही नहीं कटनी की एक छात्रा ने प्रदेश में दूसरा रैंक लाकर कटनी का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed