फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   He was abusing in a drunken state, stabbed several times in a fit of anger

Katni: नशे में कर रहा था गाली-गलौज, गुस्से में आकर किए चाकू से कई वार, पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

Thu, 09 Feb 2023 10:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 10:13 PM IST
सार

दो दिन पहले कटनी जिले के रंगनाथ थाना इलाके में एक युवक अरविंद वंशकार की हत्या कर दी गई थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के पीछे गाली-गलौज की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
He was abusing in a drunken state, stabbed several times in a fit of anger
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश कटनी जिले में बीते दिन हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि विवाद गाली-गलौज पर हुआ था। आरोपियों ने नशे में धुत युवक को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो दिन पहले कटनी जिले के रंगनाथ थाना इलाके में एक युवक अरविंद वंशकार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो पता चला कि अरविंद नशे का आदी था। दो दिन पहले उसका नशे में कुछ युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली और मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई। पुलिस ने शंका के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अरविंद नशे में गालियां दे रहा था। जब उसे मना किया तो विवाद करने लगा। इसी से गुस्से में आकर शिब्बू नामक शख्स ने अपने पास रखा चाकू निकालकर अरविंद पर कई वार कर दिए। शिब्बू के दो अन्य साथी ज्वाला डुमार और टिल्लू उर्फ शोभित मांझी दूर से देख रहे थे, बाद में वे अरविंद को लहूलुहान छोड़कर शिब्बू को लेकर भाग निकले। अगली सुबह अरविंद की मौत की खबर आई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed