फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   he rose of Pithampur became the king, the people of Indore saw 300 types of roses

MP News:पीथमपुर का गुलाब बना राजा, 300 तरह के गुलाब देखे इंदौरवासियों ने

Sun, 15 Jan 2023 08:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Jan 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
he rose of Pithampur became the king, the people of Indore saw 300 types of roses
इंदौर में लगी गुलाबों की प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala digital
कला और  संस्कृति से जुड़ी प्रदर्शनी तो इंदौर मेें अक्सर लगती है, लेकिन साल में एक प्रदर्शनी इंदौर में फूलों के राजा गुलाब की भी लगती है। इस बार भी दो दिन के लिए प्रदर्शनी गांधी हाॅॅल में आयोजित की गई। हाॅल गुलाब की खुशबू से महका हुआ था और हर रंग के गुलाब आंखों को सुकून दे रहे थे। कांटों के बीच खिले ताजा गुलाबों को जी भर कर देखने वाले छुनेे से खुद को रोक नहीं पा रहे थे। प्रकृति ने इन गुलाबों को इस रंग से सजाया कि उनमें से कुछ खिताब पा गए। 
विज्ञापन

 मालवा रोज सोसाायटी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का रविवार को  अंतिम दिन था। 300 तरह के फूलों में कुछ गुलाब पुरस्कार से भी नवाजे गए। पीथमपुर में एलएनटी कंपनी के कैपस के हलके गुलाबी गुलाब ने बाजी मारी । इस गुलाब को शो आफ द किंग का खिताब मिला, जबकि शो आफ द  क्वीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम के गुलाब को मिला। बीमा निगम के बगीचे मेें खिलने वाले 90 गुलाब यहां नुमाईश के लिए रखे गए थे। 

विज्ञापन

गुलाब संग ली सेल्फी 
हाॅल मेें रंगों से भरे अलग-अलग प्रजाति के गुलाब रखे थे। जो लोग प्रदर्शनी देखने आ रहे थे, वेे गुलाब को कैमरे में कैद करना नहीं भूल रहे थे, कोई गुलाब के साथ सेल्फी ले रहा था तो कोई रील बना रहा था। सोसायटी ने फूलों की सजावट की स्पर्धा भी रखी थी। बेकार की वस्तुअेां के साथ गुलाब को खुबसूरत अंदाज में सजाया गया था। शो में 90 तरह के गुलाब लाने वाले ईएसअाई उद्यान के केयरटेकर दिलीप दीखित ने बताया कि गुलाब का काफी रखरखाव किया जाता है। अक्टूबर में कटिंग के बाद चूना व नीला थोथा कलम पर लगाया जाता है। मिट्टी का उपर नीचे करने के बाद खाद अौर तय मात्रा में पानी दिया जाता है। इसके बाद अच्छी किस्म के गुलाब मिलते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed