फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Locks of 13 policemen's houses broken in Harda, lakhs stolen

MP News: हरदा में 13 पुलिसवालों के घरों के ताले टूटे, सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों की चोरी

Fri, 27 Jan 2023 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 11:13 PM IST
सार

हरदा में चोरों ने अजाक्स के डीएसपी सहित 13 पुलिस वालों के सरकारी क्वार्टर के तालों को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। नई और पुरानी पुलिस लाइन में 13 पुलिसवालों के घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों का माल ले उड़े। 

विज्ञापन
Locks of 13 policemen's houses broken in Harda, lakhs stolen
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में चोरों के हौसले कितने बुलंद होते जा रहे हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नई और पुरानी पुलिस लाइन में 13 पुलिसवालों के घरों के ताले तोड़कर लाखों का माल ले उड़े। चोरों ने अजाक्स के डीएसपी सहित 13 पुलिस वालों के सरकारी क्वार्टर के तालों को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पुलिस के क्वार्टर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की चोरी की है। पुलिस लाइन में एक साथ चोरों ने 13 क्वार्टर को निशाना बनाया है। एसपी हरदा ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया गया कि छोटी हरदा के पास बनी नई पुलिस लाइन के क्षिप्रा के ब्लाक के 4, ताप्ती 3, बेतवा 1, सिंध में 1 क्वार्टर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाली पुरानी पुलिस लाइन के नर्मदा भवन में रहने वाले अजाक्स डीएसपी के क्वार्टर सहित अन्य तीन पुलिस वालों के घरों के ताले टूटे हैं। इस मामले को लेकर एसपी मनीष कुमार अग्रवाल का कहना है कि 8-9 मकानों के ताले टूटे हैं, जबकि 3-4 मकान में चोरी हुई है। एसपी के अनुसार 5-6 लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed