फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Har Ghar Tiranga: Minister Vishwas Sarang took out the tricolor yatra with 75 boats in the big pond

Har Ghar Tiranga: मंत्री विश्वास सारंग ने बड़े तालाब में 75 नावों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 02:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 Aug 2022 02:26 PM IST
सार

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में भोपाल स्थित बोट क्लब से बड़े तालाब में 75 नावों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। अपनी तरह की पहली तिरंगा यात्रा में शामिल युवा 75 नावों पर सवार थे और सभी के हाथों में तिरंगा था।  
 

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga: Minister Vishwas Sarang took out the tricolor yatra with 75 boats in the big pond
बड़े तालाब में 75 बोट के साथ निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में भोपाल स्थित बोट क्लब से बड़े तालाब में 75 नावों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। अपनी तरह की पहली तिरंगा यात्रा में शामिल युवा 75 नावों पर सवार थे और सभी के हाथों में तिरंगा था।  
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले बड़े तालाब में तिरंगा फहराया था। इसके बाद रविवार को मंत्री सारंग ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से तिरंगा यात्रा देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इसी तारतम्य में आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर 75 नावों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतीक है। इसकी भव्यता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जल-थल-नभ में तिरंगा फहराया गया। 75 नावें बोट क्लब से एक पंक्ति में बड़े तालाब के मध्य में पहुंची। तालाब में नाव पर लहराते तिरंगे देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रहे थे। पूरा दृश्य देखकर बोट क्लब पर खड़े नागरिकों ने हर्षध्वनि के साथ भारत माता की जय के नारे लगाये।
विज्ञापन

 
अपनी तरह की पहली तिरंगा यात्रा जहां एक ओर नाव पर तिरंगा लहरा रहा था। वहीं दूसरी ओर बड़े तालाब के समीप ड्रोन से तिरंगा फहराया गया। इसी के साथ बोट क्लब के समीप बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत यह यात्रा जल-थल-नभ पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा सम्पूर्ण वैभव के साथ लहराता नज़र आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम द्वारा 75 नावों पर सवार प्रत्येक व्यक्ति को लाइफ जैकेट प्रदान किये गये। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो। 75 नावों की तिरंगा यात्रा में भोपाल महापौर मालती राय, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में नागरिक सम्मिलित हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed