फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Har Ghar Tiranga Abhiyan PM Modi Tweeted Amar Ujala news wrote Amazing Gwalior

Har Ghar Tiranga Abhiyan: अमर उजाला की इस खबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया अद्भुत, आप भी पढ़ें

Sat, 13 Aug 2022 07:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Aug 2022 07:28 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने खबर को ट्वीट कर लिखा- अद्भुत! भारत के भावी कर्णधारों से भरी ऐसी तिरंगा यात्राएं हर किसी में राष्ट्रभक्ति का जोश भरने वाली हैं।

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga Abhiyan PM Modi Tweeted Amar Ujala news wrote Amazing Gwalior
पीएम मोदी ने ट्वीट की अमर उजाला की खबर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। देश के करोड़ों लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रहीं हैं। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में निकाली गई ऐसी ही एक तिरंगा यात्रा की खबर को अमर उजाला ने 6 अगस्त को प्रकाशित किया था। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- अद्भुत! भारत के भावी कर्णधारों से भरी ऐसी तिरंगा यात्राएं हर किसी में राष्ट्रभक्ति का जोश भरने वाली हैं। आइए अब जानते हैं कि ऐसा क्या खास था उस तिरंगा यात्रा में जिसे लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है? 

विज्ञापन


अद्भुत! भारत के भावी कर्णधारों से भरी ऐसी तिरंगा यात्राएं हर किसी में राष्ट्रभक्ति का जोश भरने वाली हैं। #HarGharTiranga https://t.co/fs042nkJKx

विज्ञापन

अद्भुत! भारत के भावी कर्णधारों से भरी ऐसी तिरंगा यात्राएं हर किसी में राष्ट्रभक्ति का जोश भरने वाली हैं। #HarGharTiranga https://t.co/fs042nkJKx

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर में 1,111 मीटर लंबे ध्वज के साथ निकाली गई थी तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्वालियर में छह अगस्त को स्कूली बच्चों ने हार्ट ऑफ सिटी महाराज बाड़ा से फूलबाग चौराहे तक पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस दौरान 1500 बच्चों ने अपने हाथों में 1,111 मीटर लंबा राष्ट्रध्वज थाम रखा था। इस तिरंगा यात्रा में बीएसएफ, पुलिस और एसएएफ के बैंड ने भी भाग लिया और राष्ट्रधुन बजाते हुए मार्च किया था। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार 1,111 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज को सूरत में तैयार किया गया था। इसका वजन लगभग 100 किलो था और इसे बनाने में चार लाख रुपये की लागत आई थी। कहा जा रहा था कि यह तिरंगा यात्रा अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed