फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Happiness turned into mourning: The bride and groom's car returning from Kanpur to Indore rammed into a parked truck, the groom's brother-in-law died

मातम में बदलीं खुशियांः कानपुर से इंदौर लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार खड़े ट्रक में घुसी, दूल्हे के जीजा की मौत

Fri, 10 Dec 2021 12:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 12:10 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के बेटे की बारात हादसे का शिकार हो गई जिसमें दूल्हे के जीजा को मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार कानपुर से इंदौर लौट रही थी।

विज्ञापन
Happiness turned into mourning: The bride and groom's car returning from Kanpur to Indore rammed into a parked truck, the groom's brother-in-law died
हादसे में कार की ऐसी हालत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के बेटे की बारात हादसे का शिकार हो गई जिसमें दूल्हे के जीजा को मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार कानपुर से इंदौर लौट रही थी।
विज्ञापन

घटना शाजापुर के पास लालघाटी थाना क्षेत्र स्थित नेनावद में हुई।  पुलिस के अनुसार लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अशोक कटारिया के बेटे अमित की शादी थी। बारात कानपुर गई थी। दूल्हा-दुलह्न और दूल्हे के जीजा तीनों एक कार में सवार होकर लौट रहे थे। कार में ड्रायवर भी था।
विज्ञापन

Happiness turned into mourning: The bride and groom's car returning from Kanpur to Indore rammed into a parked truck, the groom's brother-in-law died
दुल्हन भी हुई घायल। - फोटो : सोशल मीडिया
शाजापुर के पास खड़े ट्रक में कार घुस गई। दूल्हे के जीजा ड्रायवर के पास बैठे थे जबकि दूल्हा-दुल्हन पीछे की सीट पर थे। इस कारण हादसे में जीजा की मौके पर मौत हो गई और ड्रायवर को गंभीर चोट आई। पीछे बैठे दूल्हा दुल्हन भी घायल हुए।  जबकि पीछे दूल्हा-दुल्हन सवार थे। दूल्हे के जीजा अनिल को गंभीर चोटें आने के चलते उनकी मौत हो गई। आगे बैठे ड्राइवर को भी चोटें आई है। उसके हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक का नाम अनिल वर्मा है। दुल्हन नेहा भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि कानपुर में शादी के बाद बाराती बस से आ रहे थे और दूल्हा-दुल्हन व जीजा कार में सवार थे। संभवतः ड्रायवर को झपकी लगने के कारण हादसा हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed