फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hacking from Ujjain Jail: Investigation team reached Central Jail, interrogated prisoners and jail staff

उज्जैन जेल से हैकिंग: जांच टीम पहुंची केंद्रीय जेल, कैदियों और जेल स्टाफ से की पूछताछ

Sat, 13 Nov 2021 05:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 Nov 2021 05:11 PM IST
सार

उज्जैन की जेल से हैकिंग करवाने के एक कैदी के आरोपों की जांच करने एक टीम उज्जैन पहुंची। 

विज्ञापन
Hacking from Ujjain Jail: Investigation team reached Central Jail, interrogated prisoners and jail staff
उज्जैन जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में भैरवगढ़ की सेंट्रल जेल में बंद रहे कैदी की दबाव डालकर हैकिंग करवाने के आरोपों की जांच के लिए जेल डीआईजी संजय पांडे के नेतृत्व में एक टीम भैरवगढ़ जेल पहुंची। जांच प्रभावित न हो इसके लिए इस मामले से जुड़े तीन संदिग्ध अधिकारियों को पहले ही भोपाल अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12 बजे जेल डीआईजी संजय पांडे के नेतृत्व में एक टीम भैरवगढ़ जेल पहुंची। जांच टीम ने जेल में अनंत अमर अग्रवाल के साथ बंद रहे कैदियों सहित उस दौरान ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से पूछताछ की है। बताया जाता है कि अग्रवाल से जेल में कौन कब मिलता था, इसका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जिन जेल अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी भूमिका भी खंगाली जा रही है। कैदियों से बैरक में तो जेल स्टाफ को जेल अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर बयान लिए जा रहे हैं। एडीजी राज्य सायबर सेल योगेश देशमुख का कहना है कि जेल से जुड़े मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक किसी का भी नाम सामने नहीं आया है। पूरी जांच के बाद ही मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed