फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Woman raped and burnt alive in Gwalior

हैवानियत की हद: महिला के साथ दुष्कर्म कर जिंदा जलाया, मौके से संदिग्ध पत्र बरामद

Sat, 09 Dec 2023 03:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 03:58 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में एक महिला के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे जिंदा जला डाला। महिला का शव एक बंद पड़े प्लॉट से बरामद हुआ है। यह घटना कलेक्ट्रेट और विश्वविद्यालय थाने के नजदीक हुई है।

विज्ञापन
Woman raped and burnt alive in Gwalior
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के खाली पड़े प्लाट में नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला है। महिला का चेहरा और अन्य अंग जले हुए थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर उसे जलाया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीम मामले की जांच पड़ताल में लग गई है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना ग्वालियर में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की नवीन बिल्डिंग के पीछे की है। यहां खाली पड़े एक प्लांट पर सुबह लोगों ने नग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। महिला का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस तो मौके पर पहुंची ही, साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की लाश जली हुई अवस्था में मिली है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कर हत्या की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चेहरा जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई गई है और क्राइम ब्रांच भी जांच पड़ताल में लगी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed