फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Woman filed rape case against husband after 24 years of love marriage in Gwalior

MP News: लव मैरिज के 24 साल बाद पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज, जानें क्या राज छुपाया था पत्नी से

Sun, 04 Sep 2022 09:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 09:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 55 साल की महिला ने अपने पति पर शादी के 24 साल बाद रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे भी हैं, जो पिता की हकीकत सामने आने के बाद मां के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
Woman filed rape case against husband after 24 years of love marriage in Gwalior
पीड़ित महिला - फोटो : Social Media

विस्तार

ग्वालियर जिले में शादी के 24 साल बाद एक महिला को पता लगा कि जिससे उसने लव मैरिज की है, वह पहले से ही शादीशुदा है। पहली पत्नी से दो बेटियां और एक बेटा है। पति अकसर बिजनेस मीटिंग के नाम पर चार-चार दिन बाहर रहकर पहली पत्नी के पास होता था। जब महिला ने धोखे से शादी करने का विरोध किया तो पति ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने सिर्फ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर कर दी। महिला दुष्कर्म का मामला दर्ज कराना चाहती थी। इसके बाद वह एसपी से मिली और आखिरकार जांच के बाद उसके पति पर रेप का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दरअसल, 55 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि साल 1998 में जब वह पढ़ाई कर रही थी तो उसकी मुलाकात ग्वालियर के एक व्यक्ति से हुई। व्यक्ति ने उससे दोस्ती की और प्यार का इजहार किया। महिला ने उसके प्यार को कुबूल कर लिया। व्यक्ति ने प्यार का इजहार करते समय बताया था कि वह कुंवारा है और प्रॉपर्टी का कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, व्यक्ति ने कहा कि उसके मां-पिता ग्रामीण पृष्टभूमि से हैं और वह लव मैरिज नहीं समझते हैं। अभी हम शादी कर लेते हैं और बाद में उनको समझा देंगे। इसके बाद दोनों ने वेदमाता गायत्री ट्रस्ट रजिस्टर्ड शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रांच आगरा में शादी कर ली। इसके बाद महिला की मां की तबीयत ठीक न होने पर व्यक्ति बहोड़ापुर में महिला के घर पर ही रहने लगा और वहीं उससे महिला ने दो बेटों को जन्म दिया। शादी के 24 साल तक सब ठीक रहा। तभी कुछ समय पहले महिला को पता लगा कि उसका पति उसे बीते 24 साल से धोखा दे रहा है।

साल 1998 में जब उसने खुद को कुंवारा बताकर उससे शादी की थी तो वह कुंवारा नहीं था। उसकी शादी हो चुकी थी, उसकी पहली पत्नी और दो बेटियां व एक बेटा है। यह पता चलते ही महिला ने विरोध किया तो पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया।


पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला बहोड़ापुर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत कर कहा, पति ने उसे धोखे में रखकर शादी की और लगातार 24 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस पर पुलिस ने सिर्फ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर उसे भगा दिया। महिला ने SSP ग्वालियर से शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच एएसपी को सौंपी। एएसपी शहर ने मामले की जांच की तो महिला के सभी आरोप सही पाए गए। मामले में एएसपी की जांच के बाद बहोड़ापुर थाने में आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed