फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Train movement stopped due to landslide under track between Dholpur-Morena

Gwalior: धौलपुर-मुरैना के बीच रेलवे ट्रैक धंसा; बारिश के चलते पटरी के नीचे की मिट्टी खिसकी, आवागमन बंद

Sun, 10 Sep 2023 11:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Sep 2023 11:48 AM IST
सार

भारी बारिश के चलते धौलपुर और मुरैना के बीच पटरी के नीचे की मिट्टी खिसकने से रेलवे ट्रैक धंस गया। इससे ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया। दिल्ली और भोपाल से आने-जाने वाली सभी ट्रेन रुकीं हुई हैं। शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें फंसी हुई हैं।

विज्ञापन
Train movement stopped due to landslide under track between Dholpur-Morena
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबल इलाके में बीती रात हुई तेज़ बारिश के कारण चंबल नदी के बीहड़ों में बने हेतमपुर रेलवे स्टेशन के आसपास पटरियों के नीचे से मिट्टी बह जाने के चलते ग्वालियर और आगरा ट्रैक पर सुबह से ट्रेनों की आवाजाही ठप्प पड़ी है। इसके चलते नई दिल्ली से ग्वालियर की तरफ आने वाली राजधानी और भोपाल की तरफ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस धौलपुर स्टेशन पर ही खड़ी है। बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए ग्वालियर आ रहे बीजेपी सांसद और भोजपुरी फ़िल्म स्टार मनोज तिवारी भी घंटों से शताब्दी एक्सप्रेस में धौलपुर में अटके हुए हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि रेलवे ट्रैक में यह दिक्कत बरिश के कारण हुई है। दरअसल बीती रात हुई तेज़ बारिश से पानी का बहाव होने से चम्बल नदी के आसपास हेतमपुर रेलवे स्टेशन के आसपास पटरियों के नीचे से मिट्टी बह गई है। जैसे ही रेल विभाग को इसकी सूचना मिली दिल्ली की तरफ से आने वाले अप ट्रैक का ट्रैफिक तत्काल रोक दिया गया। 
विज्ञापन


धौलपुर स्टेशन पर रोकी गईं ट्रेनें
सुबह-सुबह दिल्ली के तरफ से महत्वपूर्ण ट्रेन आतीं हैं। ट्रैक में दिक्कत की सूचना मिलते ही पहले राजधानी और फिर भोपाल जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को तत्काल धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ही होल्ट करवा दिया गया। उधर, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़भाड़ है, क्योंकि यहां से शताब्दी से बड़ी संख्या में यात्री भोपाल और झांसी जाते हैं। अब वे यहां बेचैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी में फंसे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी
आगरा से ग्वालियर के बीच रेलवे ट्रैक ठप्प होने के चलते भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी बीच में अटके हुए हैं। दरअसल उन्हें आज भिण्ड जिले के मेहगांव में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होना है। उन्हें साढ़े दस बजे वहां पहुंचना था इसके लिए वे सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से ग्वालियर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed