फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Tomar dominance in BJP first list from Gwalior Chambal region

News: BJP की पहली सूची में ग्वालियर चंबल अंचल से तोमर का दबदबा, सिंधिया के अलावा तीन समर्थकों को मिला टिकट

Sun, 03 Mar 2024 12:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 03 Mar 2024 12:49 PM IST
सार

MP News: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी की इस सूची में ग्वालियर चंबल अंचल में लोकसभा सीटों पर एक बार फिर वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का दबदबा देखने को मिला है। क्योंकि पार्टी द्वारा मुरैना, ग्वालियर और भिंड दतिया में जिन बीजेपी नेताओं को टिकट दिया है, वे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी और समर्थक माने जाते हैं। 

विज्ञापन
Tomar dominance in BJP first list from Gwalior Chambal region
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री से विधानसभा अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर चर्चाएं थीं कि पार्टी में उनका कद के साथ वर्चस्व भी कम हो गया है, लेकिन लोकसभा टिकट की पहली सूची में हुई नामों की घोषणा तो कोई और ही इशारा कर रही है। दरअसल, ग्वालियर में भारत सिंह कुशवाह, भिंड दतिया से एक बार फिर संध्या राय और मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर को टिकट दिया गया है। वर्तमान में तीनों ही विधानसभा अध्यक्ष के करीबी माने जाते हैं। 

विज्ञापन


ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह
भारत सिंह कुशवाह का यह पहला लोक सभा चुनाव है। इससे पहले वे भाजपा से ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे सरकार में  दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके है। अपने तीसरे विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर से लगभग 3 हजार वोट से हारे थे। ये भाजपा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी माने जाते हैं और पार्टी ने एक बार फिर इन्हें लोकसभा सीट के लिए मौका दिया है। 
विज्ञापन


मुरैना श्योपुर से शिवमंगल सिंह तोमर
भाजपा ने मुरैना लोकसभा सीट के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के नजदीकी रहे शिवमंगल सिंह तोमर को टिकट दिया है। शिवमंगल बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री उपाध्यक्ष और 2 बार विधायक रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भिंड दतिया से संध्या राय
संध्या राय एक लंबे समय से राजनीति से जुड़ी हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के वर्तमान विधायक की क्षेत्र दिमनी से पूर्व में विधायक भी रह चुकी है। बताया जाता है कि विधानसभा अध्यक्ष तोमर से वे लंबे समय से जुड़ी रही है। साल 2000-05 तक मंडी अध्यक्ष रही। संध्या राय 2003-2008 में मुरैना के दिमनी से पूर्व विधायक रही। 2009-2012 तक महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। 2015-16 में प्रदेश मंत्री भाजपा, 2017-18 राज्य महिला आयोग की सदस्य रही है। इसके अलावा वे 2019 से अबतक भाजपा से भिंड दतिया से सांसद भी रही हैं। भाजपा ने एक फिर से उन्हें टिकिट देकर जातिगत समीकरण को साधने का प्रयास किया है।

गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
पिछली बार 2019 के चुनाव में कांग्रेस के। टिकट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने ही समर्थक और वर्तमान बीजेपी सांसद के पी यादव से हार गए थे। उस दौरान भाजपा सांसद केपी यादव को 6,14,049 वोट मिले थे तो वही सिंधिया को 4,88,500 वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed