फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   This Dussehra Ravana is facing the brunt of inflation in Gwalior

Gwalior News: इस दशहरा महंगाई की मार झेल रहा रावण, जानिए वजह...

Tue, 04 Oct 2022 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Oct 2022 10:08 PM IST
सार

जहां एक तरफ पूरे देश में महंगाई से लोग त्रस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ दशहरे के मौके पर रावण भी महंगाई की मार झेल रहा है। कारीगरों का कहना है, इतनी महंगाई है कि हमारे जीने-खाने भर के भी पैसे नहीं निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन
This Dussehra Ravana is facing the brunt of inflation in Gwalior
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले में कल यानी कि बुधवार को दशहरे के मौके पर बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाले पर्व पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसके लिए ग्वालियर शहर के सबसे बड़े 50 फुट का रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


यहां तीनों पुतलों की बनाने की तैयारियां लगभग एक महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी। 50-50 फुट के तैयार किए जा रहे रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले दशहरे के मौके पर बुधवार रात फूलबाग मैदान में दहन किया जाएगा। लेकिन खास बात यह है कि इस बार महंगाई की मार रावण भी झेल रहा है।
विज्ञापन


कारीगरों का कहना है, पिछले साल की तुलना में अबकी बार पुतले बनाने में काफी खर्चा हो रहा है। पिछले साल की तुलना में अबकी बार दोगना खर्चा हो रहा है। इस कारण कारीगरों का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भारी संख्या में शहर के सभी लोग मौजूद रहेंगे। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की भारी संख्या भी मौजूद रहेगी। बता दें, छत्री मैदान में रावण पुतला दहन की परंपरा 72 साल से चली आ रही है। हर साल यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाता है। 


लेकिन इस बार शहर के छतरी मैदान की जगह फूलबाग चौराहे पर पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही पुतला दहन पर आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र होती है, जिसमें शहर के सभी लोग उपस्थित होते हैं। इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुतला दहन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed