फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Tansen Festival: World Music Tansen Festival begins, musicians and singers from around the world will perform

Tansen Festival: विश्व संगीत तानसेन समारोह का आगाज, विश्वभर के संगीतज्ञों-गायकों की होंगी प्रस्तुतियां

Sat, 14 Dec 2024 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 04:45 PM IST
सार

रविवार से विश्व संगीत तानसेन समारोह की शुरुआत होने वाली है और इसका शुभारंभ करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर पहुंचेंगे। विश्व संगीत तानसेन समारोह आयोजन 15 से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा।

विज्ञापन
Tansen Festival: World Music Tansen Festival begins, musicians and singers from around the world will perform
ग्वालियर में तानसेन समारोह की शुरुआत रविवार से हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश और दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव 'तानसेन समारोह' के रंग इस बार कुछ अलग ही होंगे। यूनेस्को द्वारा सिटी ऑफ म्यूजिक के रूप में चुनी गई संगीत एवं कला की नगरी ग्वालियर में तानसेन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। कल यानी रविवार से विश्व संगीत तानसेन समारोह की शुरुआत होने वाली है और इसका शुभारंभ करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर पहुंचेंगे। शास्त्रीय संगीत महोत्सव का यह शताब्दी वर्ष है और इस बात को ध्यान में रखकर समारोह में नए आयाम जोड़े गए हैं। विश्व संगीत तानसेन समारोह आयोजन 15 से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा।
विज्ञापन


सिटी ऑफ म्यूजिक ग्वालियर में शताब्दी वर्ष के तानसेन समारोह का आगाज 15 दिसंबर को होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। सुर सम्राट तानसेन की समाधि पर शहनाई वादन, ढोलीबुआ महाराज की हरिकथा एवं मीलाद वाचन से समारोह का पारंपरिक शुभारंभ होगा। समारोह में देश-विदेश के साधक सुर सम्राट तानसेन की समाधि पर स्वरांजलि अर्पित करने ओर प्रस्तुति देने आ रहे हैं। तानसेन समारोह से एक दिन पहले यानी शनिवार को इंटक मैदान में पूर्व रंग “गमक” की सभा सजेगी ओर देश-दुनिया के लोकप्रिय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मुख्य समारोह में 10 संगीत सभाएं होंगी और 18 दिसम्बर को अलंकरण समारोह में देश के ख्यातिनाम तबला वादक पं. स्वपन चौधरी को वर्ष 2023 के तानसेन सम्मान से विभूषित किया जाएगा।
विज्ञापन


100 वर्ष हो रहे पूरे
अबकी बार विश्व संगीत तानसेन समारोह को 100 वर्ष पूरे होने पर इस उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। तानसेन समारोह से पहले देश के अलग-अलग इलाकों में संगीत की सभाएं लगाकर तानसेन को स्वरांजलि दी गई। अबकी बार तानसेन समारोह में विश्व भर के प्रसिद्ध संगीत के महानायक यहां पर अपनी प्रस्तुति देंगे। तानसेन समारोह में में 100 से अधिक संगीतज्ञों-गायकों की प्रस्तुतियां होंगी। इनमें जापान, इटली, इजरायल, फ्रांस के कलाकार भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्य शासन के संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी और मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन, नगर निगम के सहयोग से हर साल तानसेन संगीत समारोह का आयोजन किया जाता है.. अबकी बार विश्व संगीत तानसेन समारोह को 100 वर्ष पूरे हो गए हैं इस वजह से इसी अबकी बार भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, संस्कृति विभाग के मंत्री सहित तमाम बड़े संगीतकार उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed