{"_id":"632e6d32b467147241124673","slug":"student-narrowly-saved-in-firing-at-the-house-of-senior-who-took-ragging-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: रैगिंग लेने वाले सीनियर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग में बाल-बाल बचा छात्र, जूनियर से लगवाई उठक-बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: रैगिंग लेने वाले सीनियर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग में बाल-बाल बचा छात्र, जूनियर से लगवाई उठक-बैठक
Sat, 24 Sep 2022 08:06 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:06 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में रैगिंग लेने वाले छात्र के घर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
छात्र के घर फायरिंग
- फोटो : Social Media
विस्तार
ग्वालियर जिले की एमएलबी कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक छात्र की सीनियर छात्रों ने रैंकिंग और छात्र से उठक बैठक लगवाई और विरोध करने पर उसे जमकर रॉड से पीटा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने छात्र के घर फायरिंग कर दी। सीनियर छात्र ने जूनियर छात्रों पर जानलेवा हमले का भी आरोप लगाया है। गनीमत यह रही की फायरिंग की घटना में फरियादी बाल-बाल बच गया, जिसके बाद घटना की जानकारी माधवगंज थाने में दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों पर हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें आरोपी फरियादी के घर आते और जाते साफ देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बताया गया है कि एमएलबी कॉलेज में छात्र मनोज गुर्जर का दिन में विक्रम तोमर और सोनू यादव से विवाद हुआ था। उसके बाद यह दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ फरियादी मनोज गुर्जर के घर पहुंचे और पिस्टल और अवैध हथियार से फायरिंग करना शुरू कर दी, जिसमें मनोज गुर्जर गोली लगने से बाल-बाल बचे।
घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पीड़ित पक्ष माधवगंज थाने में पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में विक्रम तोमर सोनू यादव राजा यादव और वीर तोमर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में अभी भी दहशत फैली हुई है।
